Sonbhadra News: सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट का बड़ा एक्शन, दो पिकअप वाहन कुर्क

Sonbhadra News: सोनभद्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध की कमाई से खरीदी गई दो पिकअप गाड़ियां कुर्क कीं, 15.29 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 29 May 2026 8:28 PM IST
Big action of gangster act in Sonbhadra, two pickup trucks Kurk
X

सोनभद्र में गैंगस्टर एक्ट का बड़ा एक्शन, दो पिकअप वाहन कुर्क (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध जगत से अर्जित धन से खरीदी गई दो पिकअप वाहनों को कुर्क कर लिया। दुद्धी पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 15 लाख 29 हजार 200 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क करने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

अपराध की कमाई पर चला प्रशासन का बुलडोजरनुमा प्रहार

थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित अभियुक्तों की संपत्तियों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि गैंग के सदस्यों ने अपराध से अर्जित धन से वाहन खरीदे थे। इसके बाद जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश पर धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस ने गैंग सदस्य अखिलेश कुमार यादव पुत्र वैजनाथ यादव निवासी कूदल थाना कोन जनपद सोनभद्र के नाम पंजीकृत पिकअप वाहन संख्या UP64CT4309 को कुर्क किया, जिसकी कीमत 10 लाख 29 हजार 200 रुपये बताई गई है।

वहीं दूसरे अभियुक्त आशीष यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मुडीसेमर (जामपानी) थाना विंढमगंज जनपद सोनभद्र के नाम दर्ज पिकअप वाहन संख्या UP64CT2715 को भी कुर्क कर लिया गया। इस वाहन की कीमत 5 लाख रुपये आंकी गई है।

कुल 15.29 लाख की संपत्ति जब्त, माफियाओं में खलबली

दोनों वाहनों की कुल कीमत 15 लाख 29 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को लगातार चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का साफ संदेश है कि अपराध से अर्जित संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी।

संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस पूरी कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं थाना विंढमगंज के थानाध्यक्ष शिव कुमार सिंह की संयुक्त पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है और गैंग से जुड़े अन्य आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जा रही है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story