Sonbhadra News: सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिवम प्रजापति गिरफ्तार

Sonbhadra News: ओबरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी शिवम प्रजापति को गिरफ्तार किया।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 12 Jun 2026 10:14 PM IST
Shivam Prajapati arrested for crime against minor in Sonbhadra
X

सोनभद्र में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी शिवम प्रजापति गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र । खाकी के इकबाल और अपराधियों के खिलाफ जारी महाअभियान के तहत ओबरा पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक मासूम नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले और फिर उसे समाज में बदनाम करने की खौफनाक धमकी देने वाले एक शातिर दरिंदे को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कड़े निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार समेत क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय की टीम ने इस घिनौनी वारदात का महज़ कुछ ही घंटों में न सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

इस रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात का सच तब सामने आया जब आज यानी 12 जून 2026 को पीड़िता के बेबस पिता ने ओबरा थाने में न्याय की गुहार लगाते हुए एक लिखित तहरीर दी। पिता का आरोप है कि सेक्टर-8 (ओबरा) का रहने वाला 21 वर्षीय शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति पिछले करीब एक साल से उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी का साये की तरह पीछा कर रहा था। आरोपी ने पहले तो लड़की को अपने झांसे में लिया, उसे बहलाया-फुसलाया और फिर होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी की हदें तो तब पार हो गईं जब बीते 7 जून 2026 को इस वहशी ने पीड़िता को सरेराह रोका, उसके साथ मां-बहन की गंदी गालियां दीं और उसके अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता को चुप रहने के लिए उसके पूरे परिवार को जान से मारने की भी धमकी दे डाली।

पीड़ित परिवार की इस दर्दनाक दास्तान को सुनते ही ओबरा पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी शिवम प्रजापति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 65(1), 64(2)(M), 352, 351(3), 127(2) और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(V) के तहत मुकदमा संख्या 129/2026 दर्ज कर जाल बिछाया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय और कांस्टेबल प्रवीण कुमार राय की टीम ने फौरन साक्ष्य जुटाए और त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे चड्ढा मार्केट (ओबरा) की घेराबंदी कर आरोपी शिवम प्रजापति को धर दबोचा। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जहां पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है, वहीं इलाके के मनचलों और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। सोनभद्र पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि बहन-बेटियों की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

Mithilesh Dev Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Mithilesh Dev Pandey

mithilesh.sonbhadra@gmail.com
Next Story