Sonbhadra News: शहीदों की याद में गूंजेगी कविता और ग़ज़ल, कचहरी बार सभागार में होगा भव्य आयोजन

Sonbhadra News: सोनभद्र में शहीदों की स्मृति में कविता और ग़ज़ल संध्या का भव्य आयोजन कचहरी बार सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्यकारों और कवियों की विशेष प्रस्तुतियां होंगी।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 28 May 2026 1:24 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News(Photo-Social Media)

Sonbhadra News: जनपद में डाला गोलीकांड के शहीदों की स्मृति एवं शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी दो जून को कचहरी बार सभागार में भव्य काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले कवि, शायर और साहित्यकार अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आयोजन को लेकर साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम में प्रयागराज के चर्चित शायर शारिक मखदूम फूलपुरी अपनी ग़ज़लों से महफिल सजाएंगे। वहीं चंदौली के शिवदास कवि, वाराणसी के रामनरेश और मिर्जापुर के अरुण तिवारी भी अपनी ओजपूर्ण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं का पाठ करेंगे। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान और दिव्या राय भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर करेंगी। इसके अलावा जनपद सोनभद्र के कई प्रतिष्ठित कवि और साहित्यकार भी मंच साझा करेंगे।

आयोजन के दौरान साहित्य, समाजसेवा और जनजागरण के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में रामनाथ शिवेंद्र, कमलेश सिंह खांबे, धर्मवीर तिवारी, बार अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजय चतुर्वेदी ‘कक्का’, अशोक तिवारी एडवोकेट, अब्दुल हई, सुशील मिश्रा तथा सोन संगीत फाउंडेशन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। आयोजक कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की ।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story