Sonbhadra News: दुद्धी पुलिस का बड़ा अभियान, तीन वांछित वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश

Sonbhadra News: सोनभद्र के दुद्धी में पुलिस ने अभियान के तहत तीन वांछित और गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 27 May 2026 6:36 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News(Photo-Social Media)

Sonbhadra News: सोनभद्र जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दुद्धी पुलिस टीम ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों में गुमानी पुत्र जतन, निवासी बघाडू थाना दुद्धी, उम्र लगभग 50 वर्ष शामिल है। इनके विरुद्ध मु0नं0 259/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।

दूसरे अभियुक्त रवि रंजन उर्फ बब्लू पुत्र राजकुमार, निवासी अमवार थाना दुद्धी, उम्र लगभग 30 वर्ष है, जिसके विरुद्ध मु0नं0 1030/23 धारा 379, 411, 414 भादवि के तहत मामला विचाराधीन था। तीसरे अभियुक्त जीत सिंह पुत्र रामनाथ, निवासी कोरची थाना दुद्धी, उम्र लगभग 52 वर्ष है, जिसके खिलाफ मु0नं0 508/12 धारा 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार और वारंटी अभियुक्तों के बीच पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राय (चौकी प्रभारी अमवार), हेड कांस्टेबल विनयचंद्र भारती तथा कांस्टेबल अरविंद कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

Anjali Soni

Anjali Soni

News Publisher Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story