Sonbhadra News: दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, धमकी का दावा सामने आते ही पुलिस ने दर्ज की FIR

Sonbhadra News: सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र में महिला ने युवक पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 26 May 2026 10:33 PM IST
Police register FIR on charges of child rape and threats
X

 दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, धमकी का दावा सामने आते ही पुलिस ने दर्ज की FIR (Photo- Social Media)

Sonbhadra News : सोनभद्र। जनपद के कोन थाना क्षेत्र का एक गांव दुष्कर्म के गंभीर आरोपों के बाद अचानक सुर्खियों में आ गया है। गांव की एक महिला ने स्थानीय युवक पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत सामने आते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। डर और दबाव के माहौल के बावजूद महिला ने हिम्मत जुटाई और सीधे कोन थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 100/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(1) और 351(3) में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। केस दर्ज होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोग घटना को लेकर हैरानी भी जता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया

कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना से जुड़े हर पहलू को खंगाला जा रहा है और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story