Sonbhadra News: चंद्रभान प्रकरण में गंभीर मोड़, जमीनी विवाद में कत्ल का आरोप, सवर्ण आर्मी ने उठाई कार्रवाई की मांग

Sonbhadra News: जिस वक्त लाश पाई गई थी उस वक्त शरीर पर चोट के निशान देखने को मिले थे। घोरावल पुलिस ने प्रकरण में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 14 Aug 2025 5:26 PM IST
Sonbhadra News
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरकना गांव में सप्ताह भर पूर्व कुड़वा नाले में मिली युवक की लाश के मामले ने गंभीर मोड़ अख्तियार कर लिया है। परिवार के लोगों ने जहां जमीनी विवाद में कत्ल की आशंका जताई है। वहीं, दावा किया है कि जिस वक्त लाश पाई गई थी उस वक्त शरीर पर कई जगह चोट के निशान देखने को मिले थे। घोरावल पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर प्रकरण में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार वालों की तरफ से दी गई जानकारी और ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आए तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। समाचार दिए जाने तक उनसे पूछताछ जारी थी।

लापता होने के दो दिन बाद नाले में फंसी मिली थी लाश

बताते चलें कि चंद्रभान उपाध्याय 45 वर्ष निवासी भरकना पांच अगस्त को घर से गायों को लेकर चराने के लिए निकले थे। इसके बाद से गायब हो गए थे। सात अगस्त को गांव के बाहर पुलिया में उनका शव फंसा पाया गया। शरीर पर कई जगह चोट का निशान दिखने से परिजनों की इतरफ से हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बड़े भाई रामजीत उपाध्याय का स्पष्ट कहीना था कि जमीनी विवाद के कारण गांव के ही किसी व्यक्ति ने उनके भाई की हत्या कर दी है। वहीं, इस मामले में गत सोमवार की रात चंद्रभान की पत्नी सुमित्रा की तरफ से पुलिस को एक तहरीर सौंप गई जिसमें गांव के ही मुकुंद सिंह पुत्र राम प्रसाद पर मारपीट कर जान लेने का आरोप लगाया गया। वहीं, पुलिस ने दी गई तहरीर और सामने आए तथ्यों के क्रम में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए, छानबीन शुरू कर दी।

सवर्ण आर्मी ने उठाई मांग, जल्द किया जाए मामले का खुलासा

सवर्ण आर्मी ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि मृतक ब्राह्मण समुदाय से है और घटना को एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी सही जानकारी लोगों के सामने नहीं आ सकी है। पुलिस से प्रकरण के जल्द खुलासे की मांग के साथ ही, जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला की अगुवाई में सगठन का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला और उनके न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े होने का भरोसा दिया। प्रकरण में स्थानीय नेताओं पर भी उदासीनता के आरोप लगाए गए। कहा गया कि अगर आरोपी बा्रह्मण समुदाय के अलावा अगर किसी अलग समुदाय से होता तो अब तक इस मामले को लेकर सियासत गरमा गई होती।

छानबीन में जुटी है पुलिस, संदिग्धों से हो रही पूछताछः एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण में मृतक के पत्नी की तरफ से दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story