Sonbhadra News: नाबालिग की शादी ऐन वक्त पर रोकी गई, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Sonbhadra News: सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस की संयुक्त टीम ने समय रहते एक नाबालिग की शादी रुकवा दी और उसे संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 21 May 2026 7:21 PM IST
Sonbhadra News: नाबालिग की शादी ऐन वक्त पर रोकी गई, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: जनपद के जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक नाबालिग किशोरी का विवाह रुकवा दिया। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और रस्में शुरू होने वाली थीं, लेकिन समय रहते मिली सूचना ने एक बच्ची का भविष्य बदल दिया।

सूत्रों के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन कंट्रोल रूम 1098 पर सूचना मिली थी कि गांव में एक किशोरी की शादी कराई जा रही है, जबकि उसकी उम्र विवाह के लिए निर्धारित कानूनी सीमा से कम है। सूचना मिलते ही परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने बिना देर किए कार्रवाई के निर्देश दिए और सीमा शर्मा, सत्यम चौरसिया तथा अंशु गिरी की टीम गठित कर मौके पर रवाना किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जुगैल थाना पुलिस भी टीम के साथ मौके पर पहुंची। गांव में पहुंचने के बाद अधिकारियों ने परिवार के लोगों से पूछताछ की और किशोरी के आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की। जांच में बालिका के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही टीम ने तत्काल विवाह प्रक्रिया रुकवा दी।

कार्रवाई के दौरान गांव में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टीम ने किशोरी को संरक्षण में लेते हुए थाना जुगैल में जीडी दर्ज कराई। इसके बाद बालिका को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसके पुनर्वास, शिक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए।परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है और इसके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story