Sonbhadra News: सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों के हुड़दंग पर पुलिस का शिकंजा, 40 लोगों का चालान

Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 लोगों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय भेजा गया।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 19 Nov 2026 10:13 PM IST
Sonbhadra News: सार्वजनिक स्थलों पर शराबियों के हुड़दंग पर पुलिस का शिकंजा, 40 लोगों का चालान
X

Sonbhadra News

Sonbhadra News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करना और आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी करना अब भारी पड़ेगा। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर 40 लोगों को पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जद में लिया है। वहीं, वाहन चेकिंग के दौरान जरूरी कागजात नहीं दिखा पाने पर पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों में खलबली मची हुई है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टाक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिकों को असुविधा और अराजक गतिविधियों से राहत दिलाना रहा।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान, बढ़ौली चौराहा, अशोक नगर, बस स्टेशन, लोढ़ी, कस्बा रॉबर्ट्सगंज, शीतला चौक, धर्मशाला, चंडी, कांशीराम आवास और सब्जी मंडी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने अभियान चलाया। इन स्थानों पर कुछ लोगों के सार्वजनिक रूप से शराब पीने, हंगामा करने और हुड़दंग मचाने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इससे राहगीरों, स्थानीय नागरिकों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से शांति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।इसी को देखते हुए पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की। अभियान के दौरान पकड़े गए 40 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उन्हें न्यायालय भेजा गया। इसके साथ ही वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पांच मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया गया।

कार्रवाई की जद में आए 40 लोग

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में मेहुड़ी कलां निवासी महेश कुमार विश्वकर्मा (35), मारकुंडी निवासी भोले सोनकर (32), सलखन निवासी इंद्रजीत (30), सहिजन कलां निवासी काशी (45), बिचला टोला निवासी मनोज (25), सहिजन कलां निवासी सोना यादव (45), कृपाशंकर (52), बालेश्वर पटेल (55), सूरज (42), श्याम जी (20), अनिल कुमार (26), छोटू (27) और सुनील (32) शामिल हैं।इसके अलावा पूरब मोहाल निवासी सरफराज (42), बढ़ौली निवासी प्रमोद (40), सलखन निवासी छोटू (25), बहुआर निवासी संतोष कुमार (32), पसही निवासी सुनील कुमार (18), सहिजन कलां निवासी विकास (24) और अभिषेक (18), बांधपुर निवासी महेन्द्र कुमार यादव (24), ओरगाई निवासी दीनानाथ भारती (38), छपका निवासी सेराज अहमद (48), ओइनी मिश्र निवासी राजन यादव (31) तथा जमगाई निवासी प्रमोद कुमार (28) के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में घुरमा कम्हारी निवासी भोलेनाथ (40), पसही कलां निवासी नन्दलाल (27), घुरमा निवासी सुरेश (40), पुसौली कलां निवासी जय कुमार (23), बढ़ौली निवासी नीरज (30), कम्हारी निवासी आशीष कुमार (46), बढ़ौली निवासी लवकुश (26), होना निवासी अशोक विश्वकर्मा (40) और सुरेश विश्वकर्मा, नई बस्ती चुर्क निवासी शिवम (19), लोढ़ी निवासी विकेश (30), नई बस्ती निवासी रामकेश (32), बिच्छी निवासी गोपाल (42), घुवास नहर निवासी पिंटू (22) तथा अशोक नगर निवासी मंगल (34) को भी पुलिस ने कार्रवाई के दायरे में लिया।

21 सदस्यीय पुलिस टीम ने संभाली कमान

पूरे अभियान को अंजाम देने में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अपराध निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, कस्बा चौकी प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, लोढ़ी चौकी प्रभारी उमाशंकर यादव, उपनिरीक्षक शिवानन्द राय, रोहिणी शुक्ल, ध्रवतारा राय, मिशन शक्ति प्रभारी धर्मदेव यादव और काशीनाथ यादव शामिल रहे।इसके अलावा हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, अवधेश यादव, हरिराज राज सिंह, हेमन्त बारी, प्रकाश यादव, अजय कुमार यादव तथा कांस्टेबल शशिकान्त भारती, रोहित सरोज, अनुराग बाघमारे, अमित पटेल, महिला हेड कांस्टेबल चन्द्रकला और महिला कांस्टेबल आकृति मिश्रा ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने, शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम नागरिकों को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Mithilesh Dev Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Mithilesh Dev Pandey

mithilesh.sonbhadra@gmail.com
Next Story