Sonbhadra News: तूफान में उजड़े परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे मंत्री-विधायक, मदद दिलाने का भरोसा

Sonbhadra News: सोनभद्र में आंधी-तूफान से हुई मौतों के बाद मंत्री संजीव गौड़, विधायक भूपेश चौबे और डीएम ने पीड़ित परिवारों से मिलकर 24 घंटे में सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिया।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 15 May 2026 6:08 PM IST
Minister-MP reaches to shed tears of families affected by storm, hopes to provide assistance
X

तूफान में उजड़े परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे मंत्री-विधायक, मदद दिलाने का भरोसा (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र।जनपद में तेज आंधी, बारिश और तूफान से हुई जनहानि के बाद शासन और प्रशासन पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचा। समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़, सदर विधायक भूपेश चौबे और जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने शुक्रवार को मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों के दुख में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय के माध्यम से मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 24 घंटे के भीतर चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजने की कार्रवाई पूरी कराई गई है। साथ ही शासन की अन्य योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जाएगा।


पीड़ित परिवारों से मिलकर बंधाया हौसला

राज्य मंत्री, विधायक और जिलाधिकारी ने मृतक कमलावती, रामविलास और महेंद्र के परिजनों से अलग-अलग मुलाकात की। परिवारों का दर्द सुनकर सभी भावुक नजर आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा रहेगा और किसी भी जरूरत पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राहत कार्यों में लापरवाही पर सख्ती

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राहत और सहायता कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और जरूरतमंदों तक त्वरित राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेते हुए प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Next Story