TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: तिरंगे के साथ दौड़ी बाइक, सोनभद्र की वादियों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का रोमांच
Sonbhadra News: सोनभद्र में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बाइक सफारी निकली, डीएम ने बाइक चलाकर यात्रा रवाना की। प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
तिरंगे के साथ दौड़ी बाइक, सोनभद्र की वादियों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का रोमांच (Photo- Newstrack)
Sonbhadra News: 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर सोनभद्र में राष्ट्रप्रेम और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला। सोन एडवेंचर की ओर से आयोजित ‘ऑफ रोड बाइक सफारी तिरंगा यात्रा’ में तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति का जज्बा और साहसिक पर्यटन का उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्वयं बाइक चलाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
तिरंगे के साथ निकली रोमांचक यात्रा
हाथों में तिरंगा और बाइकों पर लहराता राष्ट्रीय ध्वज लेकर प्रतिभागी जब ऑफ रोड सफारी पर निकले तो पूरा माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। दुर्गम और रोमांचक रास्तों से गुजरती बाइक यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में नया रंग भर दिया। यात्रा के जरिए राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश देने के साथ सोनभद्र की प्राकृतिक खूबसूरती को भी लोगों के सामने रखने की पहल की गई।
प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर टूरिज्म पर जोर
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से बेहद समृद्ध जनपद है। यहां के पहाड़, जंगल, जलप्रपात और प्राकृतिक स्थल साहसिक पर्यटन के लिए व्यापक संभावनाएं रखते हैं। ऐसी गतिविधियों से सोनभद्र के पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी और देश-प्रदेश के पर्यटकों को यहां आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
पर्यटन बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे
उन्होंने कहा कि पर्यटन और साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे। प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए सोनभद्र को विशिष्ट पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सोन एडवेंचर की यह तिरंगा बाइक सफारी इसी प्रयास की एक अभिनव कड़ी रही। स्वतंत्रता दिवस पर निकली यात्रा ने एक ओर देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, वहीं दूसरी ओर सोनभद्र की प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को भी नई पहचान देने का संदेश दिया।


