Sonbhadra News: घाघर नदी ने निगला घर का इकलौता चिराग, 20 घंटे बाद मिला ओमप्रकाश का शव

Sonbhadra News: सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया क्षेत्र में घाघर नदी में डूबे ओमप्रकाश उरांव का 20 घंटे बाद शव मिला, गांव में मातम और परिवार में कोहराम मचा।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 28 May 2026 3:28 PM IST
Body of Omprakash found after 20 hours after Ghaghar River flooded
X

घाघर नदी ने निगला घर का इकलौता चिराग, 20 घंटे बाद मिला ओमप्रकाश का शव (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र में घाघर नदी ने बुधवार को एक परिवार की खुशियां बहा ले गई। उरांव गांव निवासी ओमप्रकाश उरांव (35) की नदी में डूबने से मौत हो गई। लगभग 20 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गुरुवार सुबह उसका शव नदी से बाहर निकाला जा सका। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

ओमप्रकाश घाघर नदी में नहाने गया था

बताया गया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे ओमप्रकाश अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर घाघर नदी में नहाने गया था। उसके साथ गांव के कुछ अन्य युवक भी नदी में मौजूद थे। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में नदी किनारे पहुंचे। रामपुर बरकोनिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन ओमप्रकाश का कोई सुराग नहीं मिला। रात भर परिजन नदी किनारे टकटकी लगाए बैठे रहे।

ओमप्रकाश का मृत शारीर मिला

गुरुवार सुबह एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने फिर से अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सुबह लगभग आठ बजे ओमप्रकाश का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि मृतक ओमप्रकाश अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गया है। परिवार का इकलौता सहारा छिन जाने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story