Sonbhadra News: युवती की हत्या का खुलासा, शक के चलते आरोपी गिरफ्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र के हाथीनाला क्षेत्र में जंगल से युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग में शक के चलते घटना हुई।

Mithilesh Dev Pandey
Published on: 3 Oct 2026 8:50 PM IST
Murder of young woman revealed, accused arrested over suspicion
X

युवती की हत्या का खुलासा, शक के चलते आरोपी गिरफ्तार (Photo- Newstrack)

Sonbhadra News: सोनभद्र। जनपद के हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी-साऊडीह जंगल में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 26 सितंबर को जंगल में युवती का शव मिलने के बाद से पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुटी थी। जांच आगे बढ़ी तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और शक की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी को संदेह था कि युवती किसी दूसरे युवक से बातचीत करने लगी है। इसी शक में उसने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

जंगल में शव मिलने के बाद शुरू हुई जांच

26 सितंबर को हथवानी-साऊडीह के जंगल में युवती का शव बरामद हुआ था। सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हाथीनाला थाने में मु0अ0सं0-44/2026 दर्ज किया। मुकदमे में धारा 103(1), 238, 66 बीएनएस तथा 5जे(4)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही और घटना से जुड़े तथ्यों को जोड़ते हुए जांच आगे बढ़ाई।



दो महीने के प्रेम प्रसंग में शक ने लिया खूनी रूप

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि पिछले करीब दो माह से उसका मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि युवती किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी है। इस बात को लेकर उसके मन में संदेह बढ़ता गया।

पुलिस का कहना है कि इसी शक के चलते आरोपी ने युवती का गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई और पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी। करीब एक सप्ताह बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

एक सप्ताह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

हाथीनाला पुलिस ने 3 अक्टूबर को मामले में वांछित आरोपी मनोज कुमार उर्फ मुन्ना पुत्र दसई निवासी हथवानी, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें हत्या के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में चली कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में हाथीनाला पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक मोहन सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव, कांस्टेबल प्रद्युमन यादव और महिला कांस्टेबल दीक्षा सरोज शामिल रहीं। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब मामले में आगे की जांच और विधिक प्रक्रिया जारी है।

Mithilesh Dev Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Mithilesh Dev Pandey

mithilesh.sonbhadra@gmail.com
Next Story