TRENDING TAGS :
अखिलेश के सांसद ने लांघी मर्यादा! PM मोदी के लिए कहे बेहद आपत्तिजनक अपशब्द, पेट्रोल-सोने पर अपील के बाद खोया आपा
SP MP controversial statement PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल बचाने और सोना न खरीदने की अपील पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी भड़क गए। विवादित बयान और आपत्तिजनक भाषा के बाद BJP हमलावर हो गई है।
SP MP controversial statement PM Modi: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग ने मर्यादा की सीमाएं तोड़ दी हैं। महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। यह पूरा विवाद प्रधानमंत्री की उस अपील के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जनता से पेट्रोल की खपत कम करने और कम से कम एक साल तक सोना न खरीदने का आग्रह किया था। पीएम मोदी की इस सादगी भरी अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद अपना आपा खो बैठे और उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए 'अपशब्द' और 'देश विरोधी' जैसे शब्दों का प्रयोग कर डाला।
महोबा कलेक्ट्रेट परिसर आज नारों से गूंज रहा था। मौका था समाजवादी पार्टी द्वारा राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपने का। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी और जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर हुंकार भरी। लेकिन जन समस्याओं की आवाज उठाते-उठाते सांसद अजेंद्र सिंह लोधी अपनी गरिमा की सीमा लांघ गए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला और देखते ही देखते वे इतने अमर्यादित हो गए कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सरेआम अपशब्द कहे और गाली तक दे डाली। सांसद ने पीएम मोदी को देश विरोधी प्रधानमंत्री करार देते हुए उनके विदेशी दौरों पर सवाल उठाए। विवादित बयान देते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न कभी हुआ है और न कभी होगा। वहीं बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा यहां तो सारी हड़प्पा कर दी गई लाखों मतदाताओं के नाम काट दिए गए और फिर रातों-रात ईवीएम मशीनों को बदल दिया गया।
प्रधानमंत्री की अपील पर क्यों बिफरे सपा सांसद?
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए एक विशेष अपील की थी। उन्होंने वैश्विक संकट और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए देशवासियों से आग्रह किया था कि राष्ट्रीय हित में पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि एक साल तक सोने की खरीद को टाल दें, ताकि विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम हो सके। इस पर कटाक्ष करते हुए सपा सांसद अजेंद्र कुमार ने कहा कि "मोदी जी जो कुछ बोलते हैं बहुत अच्छा बोलते हैं। पेट्रोल कम खर्च करें, सोना न खरीदें और खुद विदेश यात्राओं पर करोड़ों रुपये लुटाएं।" इसी दौरान वे मर्यादा भूल गए और प्रधानमंत्री के लिए अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसे लेकर अब भाजपा समर्थकों में भारी आक्रोश है।
EVM और बैलेट पेपर पर 'आर-पार' की जंग का एलान
सिर्फ प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमले ही नहीं, बल्कि सपा सांसद ने आगामी चुनावी प्रक्रिया को लेकर भी अपनी तीखी रणनीति साझा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी और पूरा 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन ईवीएम (EVM) का कड़ा विरोध करेगा। अजेंद्र कुमार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि "हम बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए बर्बाद संघर्ष करेंगे।" उन्होंने सरकार को अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।


