सुलतानपुर में अरविंद राजभर का सम्मेलन, सामाजिक समरसता पर जोर

सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने का आह्वान, संगठन मजबूती को बताया पार्टी की ताकत

Newstrack Network
Published on: 22 March 2026 7:08 PM IST
Arvind Rajbhar
X

Arvind Rajbhar (Photo_ Social Media)

Sultanpur: जनपद सुलतानपुर में आयोजित सामाजिक समरसता सदस्यता अभियान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और युवा मौजूद रहे, जिनमें खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि युवा शक्ति का संकल्प ही विकास की असली गति है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ते हैं, तभी एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

डॉ. राजभर ने संगठन की मजबूती को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही किसी भी राजनीतिक दल को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और उत्साह के साथ समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और संगठन विस्तार के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूत करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Mail ID - rkvajpei@gmail.com

An innovative journalist with great ideas

Next Story