TRENDING TAGS :
Sultanpur News : गिरीश यादव का अखिलेश पर हमला, बोले- जनाधार खिसक रहा है इसलिए घबराए हुए हैं
Sultanpur News : सुल्तानपुर में प्रभारी मंत्री गिरीश यादव का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- जनाधार खिसकने से सपा प्रमुख घबराए हुए हैं।
Girish Yadav
Sultanpur News : जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के सुल्तानपुर आगमन पर भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सियासी बयानबाजी भी जमकर देखने को मिली। मंत्री गिरीश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव घबराए हुए हैं और उन्हें जनता का समर्थन खिसकता दिखाई दे रहा है।
प्रेस वार्ता में मीडिया से बातचीत करते हुए गिरीश यादव ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है, जिससे विपक्ष पूरी तरह बौखलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास अब जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
मंत्री गिरीश यादव ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीडीए केवल राजनीतिक स्वार्थ का नारा है, जबकि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक सभी को समान रूप से मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल समाज को बांटने की राजनीति करता है, जबकि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। गिरीश यादव ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास चाहती है और जातीय राजनीति को नकार चुकी है।प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रहे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन है।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मंत्री के बयान के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।


