शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश

Teacher's Day 2026 पर CM योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। काशी, सारनाथ, अयोध्या और नैमिषारण्य की ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए आधुनिक शिक्षा और नवाचार में शिक्षकों की भूमिका बताई।

Alakha Singh
Published on: 5 Sept 2026 10:43 AM IST (Updated on: 5 Sept 2026 10:47 AM IST)
शिक्षक दिवस पर CM योगी ने शेयर किया Video मैसेज, प्रदेश के शिक्षकों के नाम खास संदेश
X

Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी वीडियो साझा कर शिक्षकों के योगदान को नमन किया और उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख किया।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विशिष्ट ज्ञान परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्राचीन काल से ही ज्ञान, साधना, संस्कार और शिक्षा की पावन भूमि रहा है।

काशी से सारनाथ तक ज्ञान की गौरवशाली परंपरा

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्राचीन ज्ञान परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि काशी ने पूरी दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया, जबकि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। उन्होंने अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज को भी सनातन ज्ञान परंपरा के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में रेखांकित किया।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर ज्ञान और अध्यात्म की ऐसी समृद्ध परंपरा रही है, जिसने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को लंबे समय तक दिशा दी है।

शुकतीर्थ और नैमिषारण्य का भी किया उल्लेख

सीएम योगी ने शुकतीर्थ और नैमिषारण्य की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि करीब पांच हजार वर्ष पूर्व शुकतीर्थ में महर्षि शुकदेव जी द्वारा श्रीमद्भागवत का प्रथम वाचन किया गया था।

वहीं, नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की इसी ज्ञानभूमि से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

आधुनिक शिक्षा और तकनीक से भविष्य गढ़ रहे शिक्षक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश के शिक्षक इसी गौरवशाली विरासत को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बदलते समय में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक और इनोवेशन की भूमिका लगातार बढ़ रही है और शिक्षक विद्यार्थियों को नई चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों और गुरुजनों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story