केंद्रीय मंत्री ने रवाना की तिरंगा यात्रा, कहा-किसी की जागीर नहीं आजादी

कृषि मंत्री ने जीरो प्वाइंट से लेकर दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक तक, और फिर सर्किट हाउस से बाइक रैली को रवाना किया। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं में सांसद सर्वेश सिंह के आलावा सभी विधान सभा के दावेदार भी अपने अपने गुटों के साथ मौजूद थे। उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर विधान सभा में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

zafar
Published on: 20 Aug 2016 1:43 PM IST
केंद्रीय मंत्री ने रवाना की तिरंगा यात्रा, कहा-किसी की  जागीर नहीं आजादी
X

मुरादाबाद: स्वतंत्रता दिवस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा लगातार जारी है। कार्यक्रम के तहत भाजपा नेता और मंत्री एक के बाद एक अलग अलग शहरों में स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाने के लिए पहुंच रहे हैं। मुरादाबाद में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शहर में करीब २० किलोमीटर लम्बी यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाया।

tiranga yatra-central minister-bike rally

तिरंगा यात्रा का अर्थ

-केंद्रीय मंत्री ने शहर में शहीदों के प्रतीक स्थलों पर जाकर उन्हें नमन किया और कार्यकर्ताओं को आज़ादी का मतलब समझाया।

-उन्होंने कहा कि तिरंगा और आज़ादी किसी एक परिवार की जागीर नहीं है। जबकि, आजादी के बाद से अब तक कुछ लोगों ने इसे अपने पास ही रखा।

-कृषि मंत्री ने जीरो प्वाइंट से लेकर दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक तक, और फिर सर्किट हाउस से बाइक रैली को रवाना किया।

-इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं में सांसद सर्वेश सिंह के आलावा सभी विधान सभा के दावेदार भी अपने अपने गुटों के साथ मौजूद थे।

-उत्तर प्रदेश में चुनावी रणनीति के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर विधान सभा में तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

-राधा मोहन सिंह सिद्धू को लेकर पूछे गए सवाल को टाल गए।

zafar
ABOUT THE AUTHOR

zafar

zafar@newstracksite.vocalwire.com
Next Story