Sonbhadra News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जन्मदिन पर सोनभद्र को दी बड़ी सौगात, 5.30 Cr के कार्यों का किया शिलान्यास

Sonbhadra News: कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी (आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार) ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को सोनभद्र को बड़ी सौगात दी।

Kaushlendra Pandey
Published on: 15 Feb 2023 8:10 PM IST
Union Minister Hardeep Puri gave a big gift to Sonbhadra on his birthday, laid the foundation stone for works worth 5.30 Cr
X

सोनभद्र: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने जन्मदिन पर सोनभद्र में पांच करोड़ 30 लाख लागत वाली

Sonbhadra News: कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी (आवासन एवं शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री भारत सरकार) ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को सोनभद्र को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से राज्य सभा सांसद निधि योजनांतर्गत पांच करोड़ 30 लाख लागत वाली 52 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। कहा कि सोनभद्र के विकास यात्रा की सफलता इस बात में दिखाई पड़ती है कि जनवरी 2018 से दिसंबर, 2020 के बीच एडवेशनल डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम के ओवर आल प्रदर्शन में नीति आयोग ने, 112 जिलों में सोनभद्र को टॉप फाइव में स्थान दिया है। सोनभद्र ने एजुकेशनल और फाइनेशियल दोनों क्षेत्रों में खास प्रगति की है।

जनपद में विकास कार्यों में तेजी आई

उन्होंने कहा कि जिले को उन्होंने 2018 से गोद लिया है। तब से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनपद के विकास से संबंधित कई कार्य हो रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है । जनपद की रैकिंग बेहतर होने के लिए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल संचालन में जनपद में विकास कार्यों में तेजी आई है। कहा कि इस कार्य में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए यह बड़ी खुशी की बात है कि केंद्रीय मंत्री ने अपने जन्म दिवस पर जनपद वासियांे को 5.30 करोड़ के कार्यों की सौगात दी है। कहा कि उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन की भूमिका में है। इसी कड़ी केंद्रीय मंत्री की संस्तुति पर विकास परियोजना का शिलान्यास किया गया है।

उन्होंने कोरोना जैसे संकट काल में भी अपनी निधि से जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए धनराशि दी गई। स्वयं उपस्थित होकर उन्होंने एंबुलेंस, आक्सीजन, सिलेण्डर, सेनिटाइजर, मास्क आदि का वितरण किया। यह उनके जनपद के प्रति लगाव और संवेदनशीलता को दर्शाता है। सीडीओ सौरभ गंगवार ने बताया कि 2.66 करोड़ की लागत से हाईमास्ट लाईट, एक करोड़ की लागत से विद्यालयों में शिक्षण कक्ष निर्माण और 80 लाख की लागत से नगर पालिका परिषद में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराया जाएगा। डीडीओ शेषनाथ चैहान, ईश्वरी प्रसाद टेकी वरिष्ठ सलाहकार, पीडी आरएस मौर्या, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Kaushlendra Pandey
ABOUT THE AUTHOR

Kaushlendra Pandey

वरिष्ठ संवाददाता, सोनभद्रkd.tarava@gmail.com
Next Story