Unnao News: कांस्टेबल की संदिग्ध मौत: रहस्य गहराया, दो हिरासत में, जाँच मे जुटी पुलिस

Unnao News: शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची माखी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने जांच शुरू की।

Shaban Malik
Published on: 23 May 2025 4:40 PM IST
Unnao News: कांस्टेबल की संदिग्ध मौत: रहस्य गहराया, दो हिरासत में, जाँच मे जुटी पुलिस
X

उन्नाव में कांस्टेबल की संदिग्ध मौत  (photo: social media )

Unnao News: उन्नाव जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां बहराइच पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल वेदप्रकाश पाल का शव उनके पैतृक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वेदप्रकाश छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे और गुरुवार शाम को गांव के तीन अन्य युवकों के साथ भोजन और शराब पार्टी में शामिल हुए थे। लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार सुबह उनका शव गांव पुरवा के बाहर मिला।

शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची माखी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। शव की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट का निशान नहीं है, केवल नाक से मामूली खून निकलने के संकेत मिले हैं।

दो संदिग्धों को हिरासत में लिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। पुलिस ने शक के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता रामलखन पाल ने भी दो लोगों पर संदेह जताया है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

फिलहाल हत्या, दुर्घटना या प्राकृतिक मौत किसी भी संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

एसपी दीपक भूकर ने कहा है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके।

1 / 3
Your Score0/ 3
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story