Unnao News: हरिद्वार में साक्षी महाराज ने गंगा आरती कर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की

Unnao News: हरिद्वार में साक्षी महाराज ने गंगा आरती कर पीएम मोदी के दीर्घायु और लंबे राष्ट्रसेवा कार्यकाल की कामना की, कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा।

Shaban Malik
Published on: 10 Jun 2026 10:10 PM IST
Unnao News: हरिद्वार में साक्षी महाराज ने गंगा आरती कर पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना की
X

    Unnao News 

Unnao News: भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता एवं उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार स्थित पावन हर की पौड़ी पर मां गंगा की विशेष आरती एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी नेतृत्व की कामना की।

साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, वैश्विक प्रतिष्ठा और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए मोदी सरकार ने करोड़ों देशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

हर की पौड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और श्रद्धालु मौजूद रहे। मां गंगा के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की गई और देश की खुशहाली तथा प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की गई।साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में कहा, "आज हम मां भागीरथी के तट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गंगा आरती करने पहुंचे हैं। हिंदुस्तान में सबसे लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करने का श्रेय मोदी जी को जाता है।

हम मां गंगा से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें स्वस्थ, ऊर्जावान और दीर्घायु बनाए रखें ताकि वे लंबे समय तक राष्ट्र की सेवा करते रहें।"उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तेजी से साकार हो रहा है और देश विश्वगुरु बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। सेवा के 12 वर्ष, विश्वास का आधार — विकसित भारत का संकल्प साकार के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story