TRENDING TAGS :
Unnao News: इजराइल के एनकाउंटर पर बोले साक्षी महाराज, कहा- यूपी में अपराधियों की जगह नहीं
Unnao News: उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने इजराइल के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पढ़ें पूरा बयान और ताजा अपडेट।
Unnao News(Photo-Social Media)
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में चर्चित बाबा मिलन दास हत्याकांड (Baba Milan Das Murder Case) के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल (Israel) के पुलिस मुठभेड़ (Police Encounter) में मारे जाने के बाद उन्नाव के सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज (Swami Sakshi Maharaj) ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कानून के राज और अपराधियों के खिलाफ सरकार की शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) नीति का प्रभावी उदाहरण है।
बाबा मिलन दास की हत्या से क्षेत्र में था आक्रोश
सांसद साक्षी महाराज ने जारी प्रेस नोट में कहा कि बाबा मिलन दास की नृशंस हत्या से पूरा क्षेत्र स्तब्ध और आक्रोशित था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिले थे और उन्हें भरोसा दिलाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाने के महज 48 घंटे के भीतर उन्नाव पुलिस ने मुख्य आरोपी इजराइल को मुठभेड़ में मार गिराकर अपने संकल्प को साबित कर दिया है।
मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी हुए घायल
सांसद ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बांगरमऊ कोतवाली (Bangarmau Kotwali) के उपनिरीक्षक न्यूटन सिंह (Newton Singh) की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। वहीं एसओजी (SOG) टीम के सिपाही विकास भदौरिया (Vikas Bhadauria) घायल हो गए। साक्षी महाराज ने दोनों पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
पुलिस टीम को दी बधाई
सांसद साक्षी महाराज ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह (Jaiprakash Singh), क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह (Santosh Singh), निरीक्षक अखिलेश पांडे (Akhilesh Pandey), एसओजी टीम और बांगरमऊ कोतवाली की पूरी टीम को सफल अभियान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और जवानों की तत्परता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा ने जनपदवासियों का विश्वास और अधिक मजबूत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।


