Unnao : साक्षी महाराज का जनता दर्शन: गदन खेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप, स्वयं चेकअप कराया

Unnao News: उन्नाव के गदन खेड़ा साक्षी धाम में सांसद साक्षी महाराज ने जनता दर्शन के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया, स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और भोजन वितरित किया।

Shaban Malik
Published on: 5 Sept 2026 1:35 PM IST
Unnao : साक्षी महाराज का जनता दर्शन: गदन खेड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप, स्वयं चेकअप कराया
X

Unnao News: उन्नाव के गदन खेड़ा स्थित साक्षी धाम में जनता दर्शन के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया। प्रतिष्‍ठा हॉस्पिटल एडवांस आर्थो एवं न्यूरो केयर सेंटर के सौजन्य से आयोजित कैंप में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श, न्यूरो परामर्श, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध रहीं। खास बात रही कि सांसद साक्षी महाराज ने स्वयं डॉक्टरों की टीम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जनता दर्शन में दूर-दूर से पहुंचे फरियादियों और कार्यकर्ताओं का भी स्वास्थ्य चेकअप किया गया। इसके बाद साक्षी महाराज ने अपने हाथों से लोगों को भोजन वितरित कर सेवा और जनसरोकार की मिसाल पेश किया।

उन्नाव में जनता दर्शन के दौरान जनसेवा के साथ स्वास्थ्य सेवा की भी अनूठी तस्वीर देखने को मिली। गदन खेड़ा स्थित साक्षी धाम में जनता दर्शन के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य मेगा कैंप का आयोजन किया गया। प्रतिष्ठा हॉस्पिटल एडवांस आर्थो एवं न्यूरो केयर सेंटर के सौजन्य से लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों और कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।कैंप में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ हड्डी एवं जोड़ रोग, न्यूरो संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच भी की गई।

खास बात यह रही कि सांसद साक्षी महाराज ने स्वयं डॉक्टरों की टीम से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य केवल लोगों की समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि उनके सुख-दुख और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। उन्होंने जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना बेहद जरूरी है।जनता दर्शन में दूर-दराज से आए लोगों ने जहां अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं, वहीं स्वास्थ्य कैंप में जांच और चिकित्सकीय परामर्श भी लिया।कार्यक्रम के अंत में साक्षी महाराज ने अपने हाथों से लोगों को भोजन वितरित किया। इस दौरान जनसेवा, स्वास्थ्य सेवा और सेवा भाव का संदेश देखने को मिला।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

उन्नाव संवाददाताshabanmalik.newstrackpr@gmail.com
Next Story