Unnao News: आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन– स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान

Unnao News: उन्नाव में आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन, अरुण सिंह ने स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया।

Shaban Malik
Published on: 8 Oct 2025 2:52 PM IST
Unnao News: आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन– स्वदेशी को बढ़ावा देने का आह्वान
X

Unnao News: उन्नाव के अरोड़ा रिसॉर्ट में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जिनका जिले के प्रमुख व्यापारियों और अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सम्मेलन का शुभारंभ अरुण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में व्यापारिक गतिविधियों, जीएसटी सुधारों और आत्मनिर्भर भारत के विज़न पर विस्तार से चर्चा हुई। मंच से संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी को अपनाना आज समय की जरूरत है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि इस दिवाली हर घर में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग हो और उन्नाव में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दिया जाए।

हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत के अभियान में भागीदार

उन्होंने महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर के स्वदेशी आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बंगाल विभाजन के समय लोगों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर आंदोलन को सशक्त किया था, उसी तरह आज हर नागरिक को आत्मनिर्भर भारत के अभियान में भागीदार बनना चाहिए।

अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं, औषधि उत्पादन और कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम और चावल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।

जीएसटी सुधारों और व्यापारिक राहतों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता और व्यापार जगत के लिए बड़ी राहत है। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, विधायक पंकज गुप्ता और बम्बालाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

यह आयोजन स्थानीय उद्योगों को सशक्त करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। “स्वदेशी अपनाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है, आइए इस दिवाली विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लें।”

Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story