TRENDING TAGS :
Unnao News: साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठगी के 1.87 लाख रुपये वापस, पीड़ित को मिली बड़ी राहत
Unnao News: उन्नाव में साइबर हेल्प डेस्क की तत्परता से ठगी के 1.87 लाख रुपये वापस, पीड़ित को बड़ी राहत मिली।
Unnao News
Unnao News : जनपद उन्नाव की बांगरमऊ थाना पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है। पुलिस के त्वरित प्रयासों के चलते ठगी गई धनराशि में से 1 लाख 87 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस कराए गए हैं।जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम मदारनगर निवासी अमन कुमार पुत्र राम किशोर के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर कुल 2 लाख 37 हजार 954 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने घटना के संबंध में 1 अप्रैल 2026 को थाना बांगरमऊ में शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 धारा 66D आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया।मामला दर्ज होने के बाद थाना बांगरमऊ की साइबर हेल्प डेस्क ने जांच शुरू की और संबंधित बैंकों से लगातार पत्राचार एवं समन्वय स्थापित किया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों का परिणाम यह रहा कि ठगी गई रकम में से 1 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक अथवा ऑनलाइन लेनदेन के प्रति सतर्क रहें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराएं।इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, अपराध निरीक्षक राम नारायण यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं महिला कांस्टेबल सोनिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


