Unnao में भीषण हादसा! गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 की मौत

Unnao Car Accident News: उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shaban Malik
Published on: 12 Jun 2026 5:34 PM IST (Updated on: 12 Jun 2026 7:19 PM IST)
Unnao Car Accident News
X

Unnao Car Accident News

Unnao Car Accident News: जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 387.6 के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक तकनीकी खराबी के कारण एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा पंच कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे की सूचना मिलते ही आसीवन थाना पुलिस और एक्सप्रेस-वे की राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मियागंज भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से चल रहा था। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान कराने और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shaban Malik
ABOUT THE AUTHOR

Shaban Malik

Next Story