TRENDING TAGS :
Unnao News: उन्नाव साधु हत्याकांड: साक्षी महाराज ने दिया कड़ा बयान, परिजनों को न्याय का भरोसा
Unnao News: उन्नाव के बांगरमऊ में साधु बाबा रामदास मिलन सिंह सरगी की हत्या के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सांसद साक्षी महाराज ने पीड़ित परिवार से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
Unnao News
Unnao News: उन्नाव के चर्चित साधु हत्याकांड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज शनिवार को बांगरमऊ के घूरे टोला स्थित मृतक साधु बाबा रामदास मिलन सिंह सरगी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने साधु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सांसद साक्षी महाराज ने परिवार के सदस्यों से घटना की पूरी जानकारी ली और हत्या को बेहद दुखद एवं निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि साधु की निर्मम हत्या समाज को झकझोर देने वाली घटना है। सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि “हत्यारों का इलाज होगा” और कानून के तहत उन्हें उनके अपराध की कठोर सजा दिलाई जाएगी।
सांसद के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।गौरतलब है कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के घूरे टोला मोहल्ले में साधु बाबा रामदास मिलन सिंह सरगी की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।


