TRENDING TAGS :
UP News: बंगाल चुनाव की मतगणना का सीसीटीवी को करें लाइव: अखिलेश यादव
UP News: लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल चुनावों में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट से मतगणना की सीसीटीवी फुटेज लाइव करने की मांग की।
Akhilesh Yadav
UP News: लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि बंगाल में मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी फुटेज देशभर में लाइव उपलब्ध कराई जाए, ताकि चुनावी पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता खुद देखे कि मतगणना केंद्रों पर क्या हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मल्टीलेयर इलेक्शन माफिया के जरिए चुनावों को प्रभावित किया जा रहा है और इसी वजह से कई जगहों पर परिणाम संदिग्ध लगते हैं। उन्होंने कुछ अखबारों में प्रकाशित आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि लाखों वोटों के डिलीशन और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का चुनाव परिणामों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र में जनता का भरोसा बना रहे।
इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने चुनावी अनुभव साझा करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी वोटर लिस्ट से नाम हटाने और प्रशासनिक हस्तक्षेप जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया। अखिलेश यादव ने मीडिया से अपील की कि वह इन मुद्दों की गहराई से जांच करे और सच्चाई को सामने लाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं किए गए, तो आने वाले चुनावों में और बड़े विवाद खड़े हो सकते हैं।


