UP News: यूपी बीजेपी की मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, 2027 से पहले 31 प्रवक्ताओं और 25 पैनलिस्टों को जिम्मेदारी

UP News: यूपी बीजेपी की मीडिया टीम में बड़ा बदलाव, 2027 से पहले 31 प्रवक्ताओं और 25 पैनलिस्टों को जिम्मेदारी

Rajan Kashyap
Published on: 3 Oct 2026 10:29 PM IST (Updated on: 3 Oct 2026 11:06 PM IST)
UP News
X

UP News (Image Credit-Social Media)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने मीडिया विभाग को नए सिरे से सक्रिय करते हुए नई टीम का ऐलान किया है। पार्टी ने संगठन के साथ-साथ मीडिया मोर्चे पर भी जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। नई टीम में अनुभवी और मुखर चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई टीम में राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव जैसे प्रमुख प्रवक्ताओं पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसके अलावा हिमांशु दुबे और दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।



भाजपा की ओर से जारी नई सूची में समीर सिंह समेत कुल 31 प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है। वहीं चंद्र मोहन चौबे समेत 25 नेताओं को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मीडिया मॉनिटरिंग को मजबूत करने के लिए दिवस चतुर्वेदी और मनोज त्रिवेदी को मीडिया वॉच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


क्षेत्रवार भी तय की गई जिम्मेदारी

भाजपा ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में मीडिया गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्रवार मीडिया संयोजकों की भी नियुक्ति की है।

  • गजेंद्र शर्मा — पश्चिम क्षेत्र मीडिया संयोजक
  • अंकित माहेश्वरी — ब्रज क्षेत्र मीडिया संयोजक
  • अनूप अवस्थी — कानपुर क्षेत्र मीडिया संयोजक
  • आकाश मिश्रा — अवध क्षेत्र मीडिया संयोजक
  • मधुकर चित्रांश — काशी क्षेत्र मीडिया संयोजक
  • राहुल तिवारी — गोरखपुर क्षेत्र मीडिया संयोजक



इस व्यवस्था के जरिए प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी के कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक मुद्दों को मीडिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी तय की गई है।



2027 चुनाव से पहले मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने की कवायद

भाजपा ने जून 2026 में प्रदेश संगठन की नई टीम घोषित की थी और इसके बाद सोशल मीडिया तथा विभिन्न मोर्चों की टीमों का भी पुनर्गठन किया गया है। सितंबर में पार्टी ने सोशल मीडिया से जुड़े पदों पर भी नई जिम्मेदारियां दी थीं।


अब मीडिया विभाग की नई टीम के ऐलान को इसी संगठनात्मक तैयारियों के अगले चरण के तौर पर देखा जा रहा है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के लिए सरकार और संगठन से जुड़े मुद्दों को मीडिया के जरिए प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी इस टीम के सामने होगी।

नई व्यवस्था में प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों के साथ-साथ क्षेत्रीय मीडिया संयोजकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी। टीवी डिबेट, प्रेस कॉन्फ्रेंस, राजनीतिक बयानों के जवाब और पार्टी की नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में यह टीम काम करेगी।

इससे पहले भाजपा की नई प्रदेश संगठनात्मक टीम में भी मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारियां तय की गई थीं और दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता तथा मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया था।

ऐसे में नई मीडिया टीम के गठन के साथ भाजपा ने 2027 के चुनावी वर्ष में अपने मीडिया और संचार तंत्र को क्षेत्र से लेकर प्रदेश स्तर तक व्यवस्थित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

Rajan Kashyap
ABOUT THE AUTHOR

Rajan Kashyap

Reporter - LucknowRajan.kashyap47@gmail.com
Next Story