TRENDING TAGS :
UP में BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव! पिछड़ा वर्ग मोर्चा के 91 जिलाध्यक्ष घोषित, देंखें लिस्ट
UP BJP OBC Morcha: बीजेपी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने 6 क्षेत्रों में 91 जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। अवध, कानपुर, पश्चिम, ब्रज, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।
UP BJP OBC Morcha
UP BJP OBC Morcha: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा (OBC Morcha) को लेकर बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। बीजेपी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 13 अक्टूबर 2026 को जारी सूची के मुताबिक कुल 91 जिलाध्यक्षों के नाम सामने आए हैं। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से की गई है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा (Backward Classes Morcha) की ओर से जारी पत्र पर प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल के हस्ताक्षर हैं। सूची में अवध, कानपुर, पश्चिम, ब्रज, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों और महानगरों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।
अवध क्षेत्र में 15 जिलाध्यक्ष घोषित
अवध क्षेत्र में कुल 15 जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। लखनऊ महानगर में किशन कुमार लोधी, लखनऊ जिले में दिनेश कुमार वर्मा, रायबरेली में सूर्यप्रकाश वर्मा, उन्नाव में मनोज निषाद, सीतापुर में संतोष प्रजापति, हरदोई में दिनेश पाल, अयोध्या जिले में सुधीर गुप्ता और अयोध्या महानगर में डॉ अरविंद चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह अंबेडकरनगर में अमरजीत मौर्य, बाराबंकी में सुरजीत पाल, बलरामपुर में प्रिंस वर्मा, बहराइच में नन्हे लाल लोधी, गोंडा में प्रिंस चौरसिया, श्रावस्ती में शुभम कश्यप और लखीमपुर खीरी में भूपेंद्र मोदी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
कानपुर क्षेत्र में 13 नामों का ऐलान
कानपुर क्षेत्र में 13 जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है। कानपुर ग्रामीण में आकाश वर्मा निषाद, औरैया में राहुल गुप्ता कलार, इटावा में पंकज कुशवाहा, फतेहपुर में बलराम लोधी और कन्नौज में मिथिलेश बाथम को जिम्मेदारी मिली है।
फर्रुखाबाद में उमेश बाबू राठौर, बांदा में अरुण पटेल, महोबा में बलवीर सेन नाई, झांसी महानगर में किशोरी प्रसाद रैकवार, ललितपुर में माखन पटेल, हमीरपुर में धर्मेंद्र साहू, जालौन में श्रीकांत पाल और कानपुर उत्तर में अरविंद गुप्ता को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
पश्चिमी यूपी में 17 जिलाध्यक्ष
पश्चिम क्षेत्र में कुल 17 नाम जारी किए गए हैं। रामपुर में रोहिताश मौर्य, मुरादाबाद महानगर में चंद्र कुमार प्रजापति, मुरादाबाद जिले में जीवन सिंह पाल, अमरोहा में उत्तम प्रजापति और बिजनौर में शीशपाल सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
सहारनपुर महानगर में संजीव विश्वकर्मा, सहारनपुर जिले में साहब सिंह सैनी, मुजफ्फरनगर में विजय वर्मा, बागपत में शेर सिंह गुर्जर, शामली में राहुल पाल, मेरठ महानगर में मनोज वर्मा नाई और मेरठ जिले में रवि चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा गाजियाबाद महानगर में राहुल गोस्वामी, गाजियाबाद जिले में जीतपाल कश्यप, बुलंदशहर में राजू लोधी, संभल में मदन लाल खड़गवंशी और हापुड़ में परमजीत प्रधान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।
ब्रज क्षेत्र में 19 जिलाध्यक्षों की घोषणा
ब्रज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 19 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। आगरा जिले में मुकेश राजपूत और आगरा महानगर में बंटी बघेल को जिम्मेदारी मिली है। मथुरा जिले में चंद्रवीर सोलंकी और मथुरा महानगर में कपिल पटेल लोधी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
फिरोजाबाद जिले में विकास राजपूत, फिरोजाबाद महानगर में सुशील यादव, अलीगढ़ जिले में यशपाल बघेल और अलीगढ़ महानगर में भूपेंद्र सिंह राजपूत को जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस में देवेंद्र चौधरी और मैनपुरी में गिरजानंद शाक्य को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
कासगंज में डॉ खुबीर सिंह लोधी, बरेली महानगर में दयाशंकर साहू, बरेली जिले में सुरेश कुमार गंगवार, आंवला में अमर सिंह वर्मा, बदायूं में सुनील राठौर और पीलीभीत में संतराम राठौर को जिम्मेदारी मिली है।
शाहजहांपुर जिले में सिद्धार्थ कश्यप, शाहजहांपुर महानगर में रमेश पाल और एटा में विनय वर्मा लोधी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
काशी क्षेत्र में 16 जिलाध्यक्ष
काशी क्षेत्र में 16 नामों की घोषणा हुई है। वाराणसी महानगर में हीरा यादव, वाराणसी जिले में गोविंद दास गुप्ता, चंदौली में ऋषि चौहान, गाजीपुर में वीरेंद्र चौहान और भदोही में राजेंद्र सिंह बघेल को जिम्मेदारी दी गई है।
सोनभद्र में निशांत कुशवाहा, जौनपुर में ईशान राम जायसवाल, सुल्तानपुर में गौरव कुमार मौर्य और अमेठी में श्रीनाथ लोधी को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रयागराज महानगर में राजेश निषाद, प्रयागराज यमुनापार में राजू सिंह पटेल और प्रयागराज गंगापार में राजकुमार पटेल को जिम्मेदारी मिली है।
प्रतापगढ़ में शिवकुमार चौरसिया, कौशांबी में योगेश कुमार साहू, मछलीशहर में महेंद्र यादव और मिर्जापुर में राजेश पटेल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र में 11 नाम
गोरखपुर क्षेत्र में 11 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। गोरखपुर महानगर में संतोष राजभर, गोरखपुर जिले में गणेश निषाद, महराजगंज में वीरेंद्र चौहान और कुशीनगर में सुशील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
देवरिया में रणविजय सिंह सैंथवार, बस्ती में विनय कुमार यादव, आजमगढ़ में मिथिलेश चौरसिया, लालगंज में अंशु जायसवाल, मऊ में अनिल चौहान, बलिया में संजीव वर्मा कुशवाहा और संतकबीरनगर में वशिष्ठ मौर्य को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
छह क्षेत्रों में 91 नाम घोषित
बीजेपी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की इस सूची में कुल छह क्षेत्रों के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। अवध में 15, कानपुर में 13, पश्चिम में 17, ब्रज में 19, काशी में 16 और गोरखपुर में 11 नाम शामिल हैं। इस तरह कुल 91 जिलाध्यक्षों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
13 अक्टूबर 2026 को जारी इस घोषणा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति का उल्लेख है, जबकि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल की ओर से जिलाध्यक्षों की यह सूची जारी की गई है।


