×

UP Board 10th Result 2022 : 93.8% अंक हासिल कर पलक ने बढ़ाया मान, ये बताया भविष्य के बारे में

UP Board 10th Result 2022: पलक यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी शिक्षकों तथा माता पिता को दिया है। उन्होंने भविष्य में बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया।

Amit Pandey
Published on: 18 Jun 2022 12:14 PM GMT
up board 10th result 2022 palak yadav sant kabir nagar district topper
X

पलक यादव अपने स्कूल में शिक्षकों के साथ 

UP Board 10th Result 2022 Sant Kabir Nagar : ग्रामीण अंचल की रहने वाली बेटी ने संसाधनों के अभाव के बीच कठिन परिश्रम, लगन और निष्ठा के बल पर यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पलक ने न सिर्फ स्कूल का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने माता-पिता को भी गौरवान्वित किया।

रिजल्ट घोषित होने के बाद शनिवार को स्कूल कैंपस पहुंची पलक को आरपी यादव ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कृष्ण चंद्र यादव ने सम्मानित किया। पलक आरपी यादव बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मड़हाजोत की छात्रा हैं। वो ग्राम झिंगुरापर निवासी दिनेश यादव की बेटी हैं।

ये रहे दूसरे और तीसरे स्थान पर

वहीं, पलक चौधरी ने 81 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और प्रज्ञा गुप्ता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी सफल-छात्राओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए प्रबंधक केसी यादव ने कहा, 'ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शिक्षक जहां उनकी प्रतिभा को निखारकर उनके लिए अवसर प्रदान करता है। वहीं, प्रबंध तंत्र और अभिभावक की जिम्मेदारी उनके लिए शिक्षा का बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराना है।'

'भविष्य में और बेहतर रिजल्ट दूंगी'

के.सी. यादव आगे कहते हैं, कि उन्हें अपने संस्थान के छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के सफल निर्देशन पर गर्व है। उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी दी। पलक यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने सभी शिक्षकों तथा माता पिता को दिया है। उन्होंने भविष्य में बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story