UP चुनाव 2027 की तैयारी का बनेगा रिपोर्ट कार्ड, 10 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक

UP Congress Meeting in Delhi: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली में यूपी कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। शीर्ष नेतृत्व संगठन की स्थिति, चुनावी रणनीति, प्रमुख मुद्दों और सपा के साथ संभावित गठबंधन पर नेताओं की राय ले सकता है।

Aditya Kumar Verma
Published on: 7 Aug 2026 9:15 PM IST
UP Congress to Review 2027 Assembly Election Preparations in Delhi
X

Image Source- Social Media

UP Congress Meeting in Delhi: अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश कांग्रेस (UP Congress) की पूरी इकाई को दिल्ली (Delhi) बुलाया गया है।

माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के लिहाज से होने वाली इस अहम बैठक में हाल ही में नियुक्त किए गए छह कांग्रेस सचिव (Congress Secretaries) भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगा।

संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारी की होगी समीक्षा

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में कांग्रेस पिछले करीब डेढ़ साल से बूथ स्तर (Booth Level) तक संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है।

पार्टी का दावा है कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए काफी काम किया गया है। हालांकि, इस दावे की वास्तविक स्थिति का आकलन अभी बाकी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए 10 अगस्त को दिल्ली में यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और यह भी देखा जाएगा कि चुनाव से पहले किन क्षेत्रों में और काम करने की जरूरत है।

यूपी के राजनीतिक हालात पर भी होगी चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में केवल संगठन की स्थिति ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात (Political Situation) पर भी गंभीर चर्चा होगी।

पार्टी उन मुद्दों की भी पहचान करेगी, जिन्हें विधानसभा चुनाव तक लगातार उठाया जा सके और जिनके जरिए जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत की जा सके।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस उन मुद्दों को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार करना चाहती है, जिनसे उसे चुनाव में राजनीतिक फायदा मिल सकता है।

इन मुद्दों पर बन सकती है रणनीति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे की रकम में कथित हेरफेर, बेरोजगारी (Unemployment), महंगाई (Inflation) और युवाओं की शिक्षा (Youth Education) जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

इन विषयों को चुनाव तक किस तरह लगातार उठाया जाए और इनके लिए किस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, इस पर भी मंथन होने की संभावना है।

गठबंधन पर भी होगी अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यह भी माना जा रहा है कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही दोनों दलों के साथ चुनाव लड़ने की संभावना जताई जाती रही है। हालांकि, अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए किसी तरह के गठबंधन (Alliance) की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 अगस्त की बैठक में इस मुद्दे पर भी उत्तर प्रदेश के नेताओं की राय ली जाएगी।

सीटों की पहचान के मिल सकते हैं निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में पार्टी नेताओं को यह निर्देश भी दिए जा सकते हैं कि अगर गठबंधन की स्थिति बनती है, तो कांग्रेस के लिए उपयुक्त सीटों (Seats) की पहचान का काम अभी से शुरू किया जाए।

ताकि भविष्य में गठबंधन को लेकर होने वाली बातचीत को जमीनी स्तर पर आसानी से आगे बढ़ाया जा सके। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और तेज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Aditya Kumar Verma
ABOUT THE AUTHOR

Aditya Kumar Verma

Content Writer Mail ID - adityakumarverma993@gmail.comadityakumarverma993@gmail.com

आदित्य कुमार वर्मा उत्तर प्रदेश के पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय राजनीति, अपराध, स्वास्थ्य और मानवीय सरोकारों से जुड़ी खबरों की व्यापक रिपोर्टिंग की है। उनके पास मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री है और वे रिपोर्टर, एंकर तथा सब-एडिटर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही वो उत्तर प्रदेश की राजनीति, शासन-प्रशासन और नौकरशाही व्यवस्था की गहरी समझ रखते हैं। पत्रकारिता के अलावा उन्हें पुस्तकों का अध्ययन, लेखन, कविता-लेखन और पाठ और यात्राएं करना विशेष रूप से पसंद है। विभिन्न संस्कृतियों और समाजों को करीब से जानने-समझने की उनकी रुचि ने उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाया है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनकी लेखन शैली और रिपोर्टिंग में भी देखने को मिलता है।

Next Story