UP Election 2022: अखिलेश व शिवपाल गठबंधन, जीत की ओर एक निर्णायक कदम !

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी दल अपना मजबूत ठिकाना ढूंढ रही हैं। बहुत पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने , यह कह कर कि सभी दलों से गठबंधन (Akhilesh Yadav Alliance Shivapal Yadav) करेगें, इस गठबंधन की राह खोल दी।

Yogesh Mishra
Published on: 16 Dec 2021 10:25 PM IST (Updated on: 10 Jan 2022 1:16 AM IST)
UP Election 2022: बीजेपी ने केंद्र में मंत्री बनने का दिया था ऑफर, शिवपाल ने बीजेपी को लेकर किया बड़ा खुलासा
X

अखिलेश व शिवपाल गठबंधन Photo - Newstrack

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) में सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) पर निरंतर बढ़त बनाते दिख रहे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज यहाँ मास्टर स्ट्रोक खेल कर दिखा दिया। इस मास्टर स्ट्रोक की ज़रूरत लंबे समय से दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच महसूस की जा रही थी।

लेकिन गुरूवार की शाम अपने चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) के यहाँ पहुँच कर गठबंधन (Akhilesh Yadav Alliance Shivapal Yadav) होने का जो ट्विट किया, उससे न केवल यादव बेल्ट में वोटों के बँटवारे पर विराम लग गया। बल्कि दोनों के समर्थकों के बुलंद हौसले भी देखे जा सकते हैं।

अखिलेश यादव ने खोली गठबंधन की राह

हालाँकि बहुत पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने , यह कह कर कि सभी दलों से गठबंधन करेगें, इस गठबंधन की राह खोल दी। पर जब अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के रथ सूबे में आमने सामने दौड़ने लगे तो एक बार राजनीतिक पंडितों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। यही नहीं, अपनी रथयात्रा से पहले और बीच में भी शिवपाल सिंह यह कहते हुए सुने गये कि वह समझौता ही नहीं, पार्टी विलय करने को तैयार हैं। लेकिन यह भी ध्वनि उनसे सुनी गयी कि भतीजा व सपा अध्यक्ष उनकी सुनने को ही तैयार नहीं हैं।


photo - social media

ज़मीन पर पार्टी के लिए काम शिवपाल यादव ने ही किया है

पर अपनी सरकार बनाने के अभियान में शिद्दत से जुड़े अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) के लिए यह समझना मुश्किल नहीं था कि भाजपा (BJP) से लड़ने के लिए शिवपाल यादव का साथ ज़रूरी है। क्योंकि शिवपाल सिंह यादव के साथ न रहने की वजह से लोकसभा में सपा को अपनी पारंपरिक -कन्नौज, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, बदायूँ जैसी सीट गँवानी पड़ी। सपा को चालीस बयालीस सीटों का नुक़सान बीते विधानसभा चुनाव में भी उठाना पड़ा था। वजह शिवपाल यादव व अखिलेश यादव के बीच उपजी दरार थी। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav News) सपा का चेहरा रहे हैं। पर ज़मीन पर पार्टी के लिए काम शिवपाल यादव ने ही किया है।

photo - social media

दोनों के वोट एकदम कॉमन

यही वजह है कि पुरानी पीढ़ी के सभी सपाई नेता व कार्यकर्ता उनके क़रीब उसी तरह रहे हैं, जैसे आज युवा सपा नेता व कार्यकर्ता खुद को अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के क़रीब पाते व मानते हैं। अखिलेश व शिवपाल के बीच गठबंधन (akhilesh shivpal gathbandhan) इसलिए भी ज़रूरी था क्योंकि दोनों के वोट एकदम कॉमन हैं। पर जिस तरह शिवपाल यादव ने पार्टी का सांगठनिक ढाँचा पूरे उत्तर प्रदेश में खड़ा किया है, उसमें दोनों नेताओं के लिए जिन भी सीटों पर शिवपाल यादव के उम्मीदवार उतरेंगे वहाँ अखिलेश यादव को और जहां से अखिलेश यादव के उम्मीदवार होंगे वहाँ शिवपाल यादव को अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं को समझाना कम टेढ़ी खीर नहीं होगा। पर यह सफलता की गारंटी तय करेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Yogesh Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Yogesh Mishra

Journalism for Yogesh Mishra is not a profession but a mission. In his career, spanning over 26 years, he has served just not as journalist but an educationist and literary as well. Looking at journalism as an instrument of change, he has also highlighted corruption and problems faced in various sectors like education, health, water, sanitation and agriculture. The exposes to his credit which deserve mention include largest tax evasion in the country by Hasan Ali and the fraud committed by 25 Indians, while he was working for the Outlook magazine as the UP Bureau Head. The amount involved was whopping Rs 18,000 crores. He was the first to report the PMO’s involvement in the ‘2G Spectrum Scam’, during the UPA regime. Another commendable work by him is exposing the Commonwealth Games Scam along with the video footage of a meeting before the beginning of the tournament. The issue of banning the video is sub judice. His news item, “Uttar Pradesh ke sau gaon bhi Nirmal Gram Pusaraskar ke layak nahi” exposed how the state government wrongly claimed prizes for 1,269 villages. It led to the cancellation of the prizes. Even UNICEF research testified and led to discontinuation of the NIRMAL GRAM AWARDS. He is, presently Member of Fee Review committee set up by the government of Uttar Pradesh to fight menace of arbitrary fee structure in private schools across the state. Many of his suggestions concerning electoral reforms have been adopted and implemented by the Election Commission of India. He was a member of the ‘Navoday Vidyalaya Samiti’, review committee constituted by Govt. of India for the implementation of Sarv Siksha Abhiyaan in UP. Besides writing in national and international newspapers and magazines, he has taken up teaching assignments and served as a visiting faculty in about a dozen universities. Author of ten books, he has also received prestigious Madhu Limaye and Yash Bharti awards. His new goal is to set up a new media house. A beginning has been already made as he has launched a multi-lingual news portal and a weekly magazine, Apna Bharat.

Next Story