UP में शुरू हो गयी 'सियासी' जंग... BJP ने 2027 के लिए बनाया ‘बूथ चक्रव्यूह’, क्या अखिलेश यादव की रणनीति पड़ेगी भारी?

UP Election 2027: पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक विशेष ‘बूथ चक्रव्यूह’ तैयार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कमज़ोर बूथों को मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना और वोटर्स तक संगठन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 13 Aug 2026 10:43 AM IST (Updated on: 13 Aug 2026 10:43 AM IST)
UP Election 2027
X

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 (Uttar Pradesh Assembly Election 2027) तेजी से गुजर रहे दिन के साथ नज़दीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज जरती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए अपनी चुनावी रणनीति को अब जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। इस बार BJP का सबसे अधिक जोर बूथ स्तर (Booth Level) पर संगठन को मजबूत करने पर है।

पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के अनुभव से सबक लेते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एक विशेष ‘बूथ चक्रव्यूह’ (Booth Chakravyuh) तैयार किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कमज़ोर बूथों को मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना और वोटर्स तक संगठन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना है।

अब ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि BJP के इस चक्रव्यूह को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) किस तरह चुनौती देते हैं।

बूथ स्तर पर BJP ने बढ़ाया फोकस

BJP की चुनावी रणनीति में बूथ संगठन को सबसे महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। पार्टी की पूरी कोशिश है कि मजबूत बूथ संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर घर तक पहुंच बनाई जाए। इसके लिए चुनाव से बहुत पहले ही निचले स्तर के संगठन को मजबूत और सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

पार्टी की जमीनी रणनीति का फोकस केवल बड़े नेताओं की रैलियों तक सीमित नहीं है, बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उनकी सक्रियता सुनिश्चित करने पर है। इसी के अंतर्गत आगामी 6 महीने तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों (403 Assembly Constituencies) में अलग-अलग ब्लॉक स्तर पर बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाने की योजना है।

कमजोर बूथों पर विशेष निगाह

BJP ने उन बूथों की पहचान शुरू कर दी है, जहां पार्टी का प्रभाव कमजोर रहा है या जहां विरोधी दलों की पकड़ मजबूत मानी जाती है। ऐसे बूथों पर दूसरे शक्ति केंद्रों से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

पार्टी इस पूरे प्रयास में जुटी है कि 2027 के चुनाव से पहले कमजोर कड़ियों को दूर किया जाए और हर बूथ पर संगठन की प्रभावी मौजूदगी तैयार हो।

वोटर लिस्ट से लेकर पन्ना मुख्य तक पूरा फोकस

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण (Voter List Revision) के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग वर्गों के वोटर्स तक पहुंच बनाने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही BJP की पन्ना प्रमुख प्रणाली (Panna Pramukh System) को भी और विस्तार दिया जा रहा है।

इस रणनीति के अंतर्गत वोटर लिस्ट के प्रत्येक पेज से जुड़े वोटर्स से सीधा संपर्क स्थापित करने पर जोर है। यानी पार्टी संगठन को मतदाता सूची के सबसे छोटे स्तर तक ले जाने का प्रयास कर रही है।

बूथ समितियों का होगा भौतिक सत्यापन

BJP केवल कागजों पर बूथ समितियां बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती। इसके लिए मंडल प्रवास और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

प्रदेश पदाधिकारी जिलों, जिला पदाधिकारी मंडलों और मंडल पदाधिकारी बूथों का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान यह देखा जा रहा है कि बूथ समितियां वास्तव में जमीन पर सक्रिय हैं या नहीं। सत्यापन की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजी जा रही है।

केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारी करेंगे बूथों का दौरा

साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी अलग-अलग मंडलों और बूथों पर प्रवास करेंगे। इसके अलावा पार्टी के मंत्री भी जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति को समझने और कमजोर कड़ियों को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगे।

इसका मुख्य मकसद कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कायम करना और बूथ स्तर की तैयारियों को मजबूत करना है।

टिफिन बैठक से कार्यकर्ताओं को जोड़ने की तैयारी

BJP ने बूथ स्तर पर टिफिन बैठक (Tiffin Meeting) आयोजित करने के आदेश भी दिए हैं। इन बैठकों में बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और दूसरे कार्यकर्ता साथ बैठकर भोजन करेंगे और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति पर अगन चर्चा करेंगे।

पार्टी का मानना है कि इस तरह की बैठकों से कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाया जा सकता है और बूथ की वास्तविक स्थिति को समझने में सहायता मिलेगी।

साल 2024 की कमजोरी से BJP ने लिया बड़ा सबक सबक

दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP का प्रदर्शन साल 2019 के मुकाबले कमजोर रहा था। पार्टी को बूथ प्रबंधन (Booth Management) में आई कमियों का भी बड़ा गंभीर नुकसान उठाना पड़ा था। अब 2027 के विधानसभा चुनाव में BJP उन गलतियों को दोहराना नहीं चाहती।

इसी कारण से चुनाव से बहुत पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि BJP का यह ‘बूथ चक्रव्यूह’ 2027 में कितना प्रभावशाली साबित होता है और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी इस जमीनी रणनीति का मुकाबला किस तरह करती है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story