योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP में 10 IAS के तबादले; देखें किसे क्या मिला?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। आशीष गोयल को श्रम, रणवीर प्रसाद को ऊर्जा और अमित घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी मिली। पूरी लिस्ट देखें।

Alakha Singh
Published on: 20 Sept 2026 11:06 PM IST
योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, UP में 10 IAS के तबादले; देखें किसे क्या मिला?
X

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार, 20 सितंबर की रात 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया। इनमें तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। फेरबदल में ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, तकनीकी शिक्षा और श्रम जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे अहम बदलाव ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिला है। डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है। वहीं अमित कुमार घोष से चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है।

ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी अब रणवीर प्रसाद को दी गई है। उनके साथ यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी से जुड़ी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

किस IAS अफसर को मिली कौन सी जिम्मेदारी?

1. अमित कुमार घोष

अमित कुमार घोष को अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा बनाया गया है।

2. अमृत अभिजात

अमृत अभिजात की अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इसके साथ उन्हें अपर मुख्य सचिव, परिवहन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




3. वी. हेकाली झिमोमी

वी. हेकाली झिमोमी को प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग था।

4. महेंद्र प्रसाद अग्रवाल

महेंद्र प्रसाद अग्रवाल को प्रमुख सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन बनाया गया है। इससे पहले वे उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

5. अनिल कुमार

अनिल कुमार को पंचायती राज विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद बनाया गया है। उन्हें उपभोक्ता मामले विभाग और आयुक्त, खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी भी दी गई है।

6. डॉ. एमकेएस सुंदरम

डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव, कृषि बनाया गया है। उनके पास कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन से जुड़ी जिम्मेदारियां भी रहेंगी।

7. रविंद्र

रविंद्र को प्रमुख सचिव, पंचायती राज बनाया गया है। उनके पास कृषि से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी दर्ज हैं, जिनमें कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का पद शामिल है।

8. अमित गुप्ता

अमित गुप्ता के पास प्रमुख सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी बनी रहेगी। इसके साथ उन्हें प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।




9. रणवीर प्रसाद

रणवीर प्रसाद को प्रमुख सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा बनाया गया है। साथ ही उन्हें यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड और यूपीएसएलडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

10. डॉ. आशीष कुमार गोयल

डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग से हटाकर अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन बनाया गया है।

लगातार दूसरे दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

उत्तर प्रदेश में यह फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब पिछले दिनों प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर भी कई तबादले किए गए हैं। शनिवार को PCS, PPS और IPS अधिकारियों के तबादलों के बाद रविवार को वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार को 35 IPS अधिकारियों का भी तबादला हुआ था।

इस नए फेरबदल में खास तौर पर ऊर्जा, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, कृषि और खाद्य एवं रसद जैसे बड़े विभागों के शीर्ष प्रशासनिक ढांचे में बदलाव हुआ है। अब ऊर्जा विभाग की कमान रणवीर प्रसाद के पास होगी, जबकि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी वी. हेकाली झिमोमी को दी गई है। वहीं अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा और आशीष कुमार गोयल को श्रम एवं सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story