UP IAS Transfer List: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले हैं। जानिए सुधा वर्मा, सारिका मोहन, नेहा शर्मा समेत सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारी।

Alakha Singh
Published on: 10 July 2026 10:37 AM IST (Updated on: 10 July 2026 10:51 AM IST)
yogi govt ias transfer list
X

UP IAS Transfer List 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। शासन ने सचिव और विशेष सचिव स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई अहम विभागों में तैनात अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने, सरकारी योजनाओं की निगरानी बेहतर करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

UP Transfer List: इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

1. सुधा वर्मा

पहले: सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

नई जिम्मेदारी: आयुक्त, उत्तर प्रदेश

2. डॉ. सारिका मोहन

पहले: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग

नई जिम्मेदारी: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश

3. नेहा शर्मा

पहले: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश

नई जिम्मेदारी: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग

4. अरुण कुमार

पहले: अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश

नई जिम्मेदारी: मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

5. सीमा जौहरी

पहले: विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग

नई जिम्मेदारी: वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का अतिरिक्त प्रभार

6. दीपा रंजन

पहले: मिशन निदेशक, यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

7. संजय कुमार सिंह-1

पहले: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग तथा निदेशक, धार्मिक कार्य, उत्तर प्रदेश

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग के पद से अवमुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार

8. विशाल सिंह

पहले: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग तथा निदेशक, सूचना एवं निदेशक, संस्कृति उत्तर प्रदेश

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग तथा निदेशक, संस्कृति उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार

9. रिया केजरीवाल

पहले: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

10. संदीप भागिया

पहले: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद द्वितीय

नई जिम्मेदारी: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

11. परीक्षित खन्ना

पहले: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़

नई जिम्मेदारी: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर

12. राकेश कुमार पटेल

पहले: अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ

नई जिम्मेदारी: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़

13. रेणु तिवारी

पहले: विशेष सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग तथा सचिव, राज्य महिला आयोग

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त

14. ज्वाला प्रसाद

पहले: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम

नई जिम्मेदारी: विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

15. ओमजीवी राज

पहले: मुख्य विकास अधिकारी, बलिया

नई जिम्मेदारी: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम

16. आलोक कुमार

पहले: अपर जिलाधिकारी गोंडा

नई जिम्मेदारी: मुख्य विकास अधिकारी बलिया

17. अजय कुमार गौतम

पहले: मुख्य विकास अधिकारी इटावा

नई जिम्मेदारी: अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद

18. संजय कुमार सिंह

पहले: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर

नई जिम्मेदारी: मुख्य विकास अधिकारी इटावा

19. मानिकन्दन ए० आईएएस

पहले: प्रतीक्षारत

नई जिम्मेदारी: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद

20. डॉ वंदना सिंह

पहले: विशेष सचिव चीनी उद्योग

नई जिम्मेदारी: संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड

सचिव और विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों के बदले विभाग

तबादला सूची में सचिव और विशेष सचिव स्तर के 20 आईएएस अधिकारियों को शामिल किया गया है। कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अफसरों के मौजूदा विभागों में बदलाव किया गया है। शासन ने अधिकारियों की तैनाती में अनुभव और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फेरबदल किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभागों में कार्यभार संभालेंगे।

आजमगढ़, बलिया और इटावा के CDO बदले

इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में जिलों के स्तर पर भी परिवर्तन किए गए हैं। आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पदों पर बदलाव किया गया है।

इन जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती के बाद विकास योजनाओं, सरकारी परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार जिलों में विकास कार्यों की गति बढ़ाने और योजनाओं की प्रभावी निगरानी पर लगातार जोर दे रही है।

PCS से IAS बने अधिकारियों को भी मिली नई पोस्टिंग

तबादला सूची में हाल ही में प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग विभागों और पदों पर तैनाती देकर प्रशासनिक अनुभव का इस्तेमाल करने की तैयारी की गई है।

मिशन मोड में प्रशासनिक बदलाव

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ समय से शासन स्तर पर लगातार प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। बड़े अधिकारियों की तैनाती में बदलाव को सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी प्रशासनिक चुनौतियों के हिसाब से देखा जा रहा है।

नए अधिकारियों की तैनाती के बाद अब विभागों और जिलों में कामकाज की नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद है। शासन का फोकस विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और प्रशासन को अधिक जवाबदेह बनाने पर है।

Alakha Singh
ABOUT THE AUTHOR

Alakha Singh

alakhsingh2025@hotmail.com

Alakha Singh is a journalist with having more than one decade of experience in digital media. Alakha Singh has covered Loksabha Elections 2014 and 2019 closely with the several state assembly elections. He has expertise in SEO oriented content writing on various topics and issues. At HT Digital Alakha Singh has been recognised as one of the top performer of the team for many years continuously. Earlier he worked with HT Digital for more than 8 years and 2.5 years with Amar Ujala web. In initial days of his career Alakha Singh also worked as a reporter (stringer) with NBT Gurgaon. He pursued P.G. Diploma from South Campus, University of Delhi in 2013 and MAMC from Kurukshetra University in 2014. He Belongs to District Banda of Uttar Pradesh.

Next Story