UP News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! शिक्षा और जेल विभाग में भारी तबादले

UP Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 विश्वविद्यालय अधिकारियों और 71 जेल अधीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फैसले के बाद शिक्षा और जेल विभाग में हलचल तेज हो गई है।

Harsh Sharma
Published on: 30 May 2026 10:28 PM IST
UP News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! शिक्षा और जेल विभाग में भारी तबादले
X

UP Transfer News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय व्यवस्था और जेल प्रशासन दोनों में महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। इसके तहत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 14 कुलसचिवों, परीक्षा नियंत्रकों, उप कुलसचिवों और सहायक कुलसचिवों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इसके साथ ही जेल विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए 71 जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इन आदेशों के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Harsh Sharma

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story