UP MLC Election 2025: सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

UP MLC Election 2025: उत्तर प्रदेश MLC चुनाव 2025 के लिए समाजवादी पार्टी ने शिक्षक और स्नातक क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जानें लाल बिहारी यादव, कांति सिंह समेत किन नेताओं को टिकट मिला।

Harsh Sharma
Published on: 9 Oct 2025 6:57 PM IST
UP MLC Election 2025: सपा ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
X

UP MLC Election 2025: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। शिक्षक क्षेत्र में वाराणसी-मिर्जापुर से लाल बिहारी यादव और गोरखपुर-फैजाबाद से कमलेश को टिकट दिया गया है। वहीं स्नातक क्षेत्र में इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, वाराणसी-मिर्जापुर से आशुतोष सिन्हा और लखनऊ से कांति सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

लाल बिहारी यादव, डॉ. मान सिंह और आशुतोष सिन्हा वर्तमान में भी विधान परिषद के सदस्य हैं, जिन्हें पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। कांति सिंह को भी पिछली बार सपा ने चुनाव में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वह लखनऊ पब्लिक स्कूल (LPS) की संचालक हैं और प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह की पत्नी हैं।

लाल बिहारी यादव: शिक्षक हितों के मजबूत आवाज

समाजवादी पार्टी के नेता लाल बिहारी यादव को लोकसभा चुनाव के बाद विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वे लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। साल 2020 में उन्होंने वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधान परिषद सदस्य का पद हासिल किया था।

लाल बिहारी यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में खासकर वित्तविहीन शिक्षकों की आवाज बुलंद की है। साल 2004 में उन्होंने "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन गुट)" नाम से एक संगठन भी बनाया था, जो आज भी सक्रिय है। उनका जन्म 1 जुलाई 1960 को आजमगढ़ जिले के विशुनपुर गांव में हुआ था। बचपन आर्थिक तंगी में बीता, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और लगातार पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने एमए, बीएड और एलएलबी की डिग्री हासिल की। फिलहाल वे आजमगढ़ के खरिहानी स्थित राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल के तौर पर कार्यरत हैं।

1 / 2
Your Score0/ 2
Harsh Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Sharma

Content Writer Mail ID - harsha4avan@gmail.comharsha4avan@gmail.com

Harsh Sharma is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story