UP News: योगी सरकार का नशामुक्ति अभियान, महिलाओं को बनाया जा रहा बदलाव की ताकत

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से नशामुक्ति अभियान को मजबूत बना रही है। स्वयं सहायता समूहों, महिला मंचों और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए परिवारों और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

Newstrack Network
Published on: 11 May 2026 11:20 PM IST
UP News
X

UP News (Image Credit-Social Media)

लखनऊ, 11 मई। उत्तर प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को महिलाओं और युवाओं की भागीदारी के जरिए नई दिशा दी जा रही है। योगी सरकार महिलाओं को नशामुक्ति अभियान का मजबूत आधार बनाकर समाज में व्यापक जनजागरूकता पैदा करने पर जोर दे रही है। स्वयं सहायता समूहों, महिला मंचों और ग्राम स्तरीय संगठनों के माध्यम से महिलाओं को यह समझाया जा रहा है कि परिवार को नशे की बुराइयों से बचाने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

घर-घर पहुंच रहा जागरूकता अभियान

प्रदेश के सभी 7 क्षेत्रीय मुख्यालयों के जरिए जिलों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहीं हैं। महिला मंचों के माध्यम से परिवारों को स्वस्थ वातावरण देने और बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। महिलाओं को यह भी बताया जा रहा है कि परिवार में संवाद और निगरानी के जरिए युवाओं को गलत संगत और नशे की आदत से कैसे बचाया जा सकता है।

युवाओं को नशे से दूर रखने पर विशेष फोकस

योगी सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में विशेष अभियान भी चला रही है। शिक्षण संस्थानों में सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, निबंध लेखन और संवाद कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। छात्रों को खेल, योग और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। काउंसलर्स और विशेषज्ञ विद्यार्थियों को यह समझा रहे हैं कि नशा केवल स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पढ़ाई, करियर और पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। कई संस्थानों में विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

योगी सरकार में नशामुक्ति अभियान को मिल रही मजबूती

मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव-गांव और शहरों में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों और महिला मंचों के जरिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शराब और अन्य नशीले पदार्थों से परिवारों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। महिलाएं परिवार और समाज की सबसे मजबूत कड़ी होती हैं, इसलिए उनकी भागीदारी से नशामुक्ति अभियान को अधिक मजबूती मिल रही है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story