यूपी चुनाव से पहले NDA में महाभारत! राजभर की टेंशन बढ़ाने में लगे संजय निषाद, इस सीट से ठोका दावा

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले NDA के दो सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर टकराव शुरू हो गया है।

Sachin Singh
Published on: 22 Nov 2026 10:21 PM IST
यूपी चुनाव से पहले NDA में महाभारत! राजभर की टेंशन बढ़ाने में लगे संजय निषाद, इस सीट से ठोका दावा
X

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले ही सत्तारूढ़ NDA के भीतर सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। गठबंधन के दो सहयोगी दलों सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और निषाद पार्टी के बीच आजमगढ़ की अतरौलिया समेत चार सीटों को लेकर टकराव की स्थिति बन गई है। एक तरफ SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं, तो दूसरी तरफ निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने भी अतरौलिया पर दावेदारी पेश कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय निषाद ने आजमगढ़ की चार विधानसभा सीटों पर अपनी पार्टी का दावा जताया है। इनमें अतरौलिया सीट भी शामिल है। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के एकतरफा दावे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब गठबंधन में सीटों का बंटवारा ही अभी तय नहीं हुआ है, तो किसी एक सहयोगी दल की ओर से अकेले किसी सीट पर दावा करना सही नहीं है। निषाद पार्टी का कहना है कि सीटों को लेकर फैसला सभी सहयोगियों के बीच बातचीत के बाद ही होना चाहिए।

संजय निषाद ने क्या कहा?

संजय निषाद का तर्क है कि अतरौलिया सीट पर उनकी पार्टी का मजबूत दावा बनता है, क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने ही यहां से चुनाव लड़ा था। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत सिंह को संभावित उम्मीदवार के तौर पर आगे किया है। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि संजय निषाद ने इस पूरे मामले को बीजेपी नेतृत्व के सामने भी उठाया है।

सीट छोड़ने के मूड में नहीं राजभर

दूसरी तरफ, ओम प्रकाश राजभर भी अतरौलिया सीट छोड़ने के मूड में नहीं हैं। वह यहां से अपने बेटे अरुण राजभर को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। राजभर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी इस सीट पर अपना दावा नहीं छोड़ेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि सीटों के बंटवारे पर आखिरी फैसला NDA के सभी सहयोगी दल मिलकर करेंगे।

सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ

फिलहाल बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के बीच 2027 के चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा तय नहीं हुआ है। निषाद पार्टी का जोर है कि गठबंधन की औपचारिक बातचीत पूरी होने से पहले किसी भी सीट पर एकतरफा दावा नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, अतरौलिया सीट की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी के डॉ. संग्राम यादव विधायक रहे हैं और इस क्षेत्र में सपा की मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में चुनाव से पहले NDA के दो सहयोगियों के बीच इस सीट को लेकर शुरू हुई दावेदारी आने वाले दिनों में गठबंधन की राजनीति में अहम मुद्दा बन सकती है।

Sachin Singh
ABOUT THE AUTHOR

Sachin Singh

Conetent Writer Mail ID - sachinsingh.alert@gmail.comsachinsingh.alert@gmail.com

Sachin Singh is a media professional with 4 years of experience in the field of journalism and digital media. After completing his education at Jamia Millia Islamia Central University, he has worked with reputed media organizations such as Editor ji, ABP News and Doordarshan. Currently, Sachin Singh is working as a Content Writer with News Track, where he contributes to fast-paced digital news coverage and content creation. His areas of interest include politics, national and international affairs, and food. With experience across different formats of journalism, he focuses on producing informative, accurate, and engaging content for digital audiences.

Next Story