TRENDING TAGS :
UP News: यूपी में 15 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले, शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल
UP News: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और अयोध्या समेत 15 जिलों के बीएसए बदले गए, देखें पूरी सूची
Up News: प्रदेश में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने 15 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के तबादले कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी स्थानांतरण सूची में प्रदेश के कई जिलों के बीएसए की तैनाती में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कुछ अधिकारियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तैनात किया गया है।
शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, राहुल पवार को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है, जबकि डॉली सिकरवार को बिजनौर से गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है। मोनिका को अमरोहा से मेरठ और आशा चौधरी को मेरठ से अमरोहा स्थानांतरित किया गया है।इसी क्रम में कमलेन्द्र कुशवाहा को कौशांबी से मिर्जापुर तथा अनिल कुमार वर्मा को मिर्जापुर से कौशांबी भेजा गया है। लालचन्द्र को अयोध्या से अमेठी और संजय तिवारी को अमेठी से लखीमपुर खीरी में नई तैनाती मिली है।
बलिया और मऊ में भी अधिकारियों की अदला-बदली की गई है। मनीष कुमार सिंह को बलिया से मऊ भेजा गया है, जबकि संतोष कुमार उपाध्याय को मऊ से बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार सिंह को संतकबीरनगर से इटावा स्थानांतरित किया गया है।वहीं, प्रवीण कुमार तिवारी को लखीमपुर खीरी से बस्ती, राजेश कुमार को इटावा से संतकबीरनगर और अनूप कुमार को बस्ती से अयोध्या भेजा गया है।तबादला सूची में ओम प्रकाश यादव को गाजियाबाद से हटाकर वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), बलिया के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
शासन के इस फैसले के बाद संबंधित जिलों में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के हाथों में होगी। इस फेरबदल को विभागीय व्यवस्था में बदलाव और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।


