TRENDING TAGS :
STF, ATS और अन्य एजेंसियों ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपनी ताकत दिखाई
ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने STF, ATS और अन्य एजेंसियों के साथ भाग लिया। 'दंड से न्याय की ओर' थीम पर आधारित स्टॉल में आधुनिक हथियारों, जनहित सेवाओं और तकनीकी पहलुओं को प्रस्तुत किया गया।
2025 stf ats display
ग्रेटर नॉएडा में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो में दूसरी बार उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने प्रतिभाग किया। विभाग के स्टॉल “दंड से न्याय की ओर “ थीम का समावेश देखने को मिला। इस मौके पर STF, ATS, यूपी 112 सहित विभिन्न एजेंसियों से अपनी सेवाओं से नागरिकों को अवगत कराया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय ढुल ने बताया कि उद्घाटन के बाद से ही पुलिस विभाग के स्टॉल पर भारी संख्या में नागरिकों विशेषकर उद्यमियों ने पहुंच कर योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ATS और STF द्वारा प्रदर्शित आधुनिक हथियारों को देखने के लिए लोगों विशेषकर युवाओं में काफी आतुरता और उत्सुकता रही। मीडिया सेल प्रभारी श्री करुणा शंकर सिंह ने बताया कि स्टॉल पर FSL, साइबर, यातायात, 1090, टेलीकॉम, SDRF, GRP और फायर विभाग ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
नुक्कड़ नाटक टीम ने अपने नाटकीय अंदाज से पुलिस की जनहित सेवाओं से जनता को जागरूक किया तथा पीएसी के बैंड ने सुरीली धुनों से समा बाँध कर लोगों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई माननीय मंत्रीगण और वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टाल का भ्रमण करके बहुत प्रशंसा की गई ।


