69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव! केशव चाचा न्याय दो.. के लगाए नारे, आंदोलन की दी चेतावनी

UP News: उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती में देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर न्याय की मांग की।

Virat Sharma
Published on: 24 Aug 2025 2:21 PM IST
69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव! केशव चाचा न्याय दो.. के लगाए नारे, आंदोलन की दी चेतावनी
X

UP Teacher Protest

UP News: यूपी में 69000 शिक्षक भर्ती में हो रही देरी से नाराज अभ्यर्थियों ने रविवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे अभ्यर्थी “केशव चाचा न्याय दो” के नारे लगाते रहे और नियुक्ति की मांग करते रहे। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। बता दें कि 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। शिक्षक नियुक्ति में देरी को लेकर बीते दिनों शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव भी कर चुके हैं। पर अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हो पाया है।

डिप्टी सीएम के आवास पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। खास तौर पर पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों ने 27% आरक्षण का लाभ न मिलने और मेरिट लिस्ट में गलत समायोजन का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इससे हजारों अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को जबरन बसों में भरकर लखनऊ के इको गार्डन ले जाया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि 2019 से मामला कोर्ट में लंबित है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया और ओबीसी आरक्षण का सही हिसाब नहीं लगाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं शिक्षक अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार पारदर्शी और आरक्षण नीति के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करे, ताकि वे लंबे समय से रुकी हुई अपनी नौकरी पा सकें।

1 / 7
Your Score0/ 7
Virat Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Virat Sharma

Former Reporter Mail ID - svirat67@gmail.comsvirat67@gmail.com

Virat Sharma is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story