TRENDING TAGS :
UP Vidhansabha Chunav 2027: चुनाव से पहले भाजपा-सपा की बढ़ी टेंशन, सहयोगी दल मांग रहे ज्यादा सीटें
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा के सामने सहयोगी दलों की सीटों की मांग बड़ी चुनौती बन सकती है। जानिए एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे का पूरा गणित।
UP Vidhansabha Chunav 2027 | BJP Seat Sharing |SP Congress Alliance | Newstrack Hindi
UP Vidhansabha Chunav 2027: गर्मी की विदाई और जाड़े की आमद के साथ चुनावी मौसम में गठबंधनों की आपसी तकरार अपने रंग दिखाने को बेकरार है। उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ दल भाजपा और सबसे बड़े विपक्षी दल सपा के साथ दोनों के सहयोगियों के बीच गरमा-गरमी का मौसम शुरू हो सकता है। एनडीए और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारों की खींचातानी के बाद ही दोनों गठबंधनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई प्रारंभ होगी। फिलहाल नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरू में दोनों गठबंधनों के दल अधिक से अधिक सीटें हासिल करने के लिए आपस की घरेलू लड़ाई लड़ेगे। एक दूसरे पर दबाव बनाएंगे,रूठेंगे, मनाएं जाएंगे और चेतावनियां देंगे। हांलाकि ऐसी संभावना कम है कि इस रस्साकसी में एनडीए का कोई सहयोगी इधर-उधर जाए। ये भी नहीं लगया कि सपा और कांग्रेस अलग-अलग लड़ें।
इत्तेफाक है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा और सपा दोनों ही ने मन बना लिया है कि वे 340 से कम सीटों से नहीं लड़ेंगे।
सपा के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पार्टी मुखिया अखिलेश यादव 340 सीटों से कम पर नहीं लड़ेगे। वो इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस को 60-63 से अधिक सीटें किसी हाल पर नहीं देना चाहते। जबकि अखिलेश यादव के मुताबिक ही कांग्रेस ने सपा से 181सीटें मांगी है। यानी सपा जितनी सीटें देना चाहती है उससे लगभग तीन गुना अधिक चाहती है कांग्रेस। जबकि पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह हारी थी और उसे केवल दो सीटें और लगभग ढाई फीसद वोट मिले थे। अब देखना होगा कि कांग्रेस के दबाव में सपा की 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की ख्वाहिश पर सहयोगी की जिद कितनी सेंधमारी लगाती है। बताया जाता है कि सपा ने दो अलग-अलग सर्वे कराकर 350 सीटों पर अपने कैंडीडेट तय करने का एक कच्चा खाका तैयार कर लिया है। सपा ये भी मान कर चल रही है कि कांग्रेस के पास पर्याप्त प्रत्याशी न होने की स्थिति में सीटों के साथ सपा को दस-पंद्रह सपाई उम्मीदवार भी कांग्रेस को देने होंगे, जो हाथ के सिंबल पर चुनाव लड़कर कांग्रेस का कोरम पूरा करेंगे।
इंतेहा से ज्यादा सीटें मांग रही कांग्रेस ही सपा को तनाव नहीं दे रही है, एनडीए कुनबे के चार दलों के चक्रव्यूह ने भाजपा को भी अधिक सीटों की मांग के साथ घेर रखा है। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा 340 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का मूड बना चुकी है। बाकी भाजपा 60-63 सीटें में चारों सहयोगियों को निपटाना चाहती है।
मौजूदा समय में यूपी में एनडीए के चार सहयोगियों मे रालोद,सुभासपा, अपना दल एस और निषाद पार्टी शामिल हैं। रालोद और सुभासपा पिछला विधानसभा चुनाव सपा गठबंधन के साथ लड़ी थी। जिसमें रालोद 33 सीटों पर लड़ी था और आठ सीटें जीती थी,जबकि सुभासपा 17 पर चुनाव लड़ी थी और 6 सीटें हासिल की थी। दोनों का स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा नहीं था।
बताया जाता है कि अतीत भूल कर सुभासपा इस बार भाजपा से 33 से 40 सीटें मांग रही है। जबकि रलोद 33 से 35 सीटें हासिल करने का दबाव बना रही है। इसी तरह निषाद पार्टी 36 सीटों से कम लेने पर राजी नहीं है। अपना दल एस की मांग भी तीस सीटों से कम नहीं होगी।
जहां भाजपा अपने चार सहयोगियों को लगभग 60 सीटें देकर खुद करीब 340 सीटें लड़ना चाहती हैं, वही चार सहयोगी 60 से डबल यानी 120 से कहीं अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में नहीं लगता कि भाजपा ओर सपा 340 सीटों पर चुनाव लड़ने की हसरत पूरी नहीं कर पाएगी।


