UP Weather Alert: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 28 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, आंधी-बिजली भी गिरेगी

UP Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और इसका प्रभाव 17 अगस्त तक स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 14 Aug 2026 10:40 AM IST
UP Weather Alert
X

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मानसून (Monsoon) पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है और आज प्रदेश के कई भागों में वर्षा (Rainfall) का दौर तेज होने की संभावना है। कल भी कई इलाकों में अच्छी-खासी वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

बात दे, आगरा में सबसे अधिक 66 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज वाराणसी (Varanasi) से लेकर प्रयागराज (Prayagraj) तक कई जिलों में भारी वर्षा (Heavy Rain) हो सकती है।

17 अगस्त तक जारी रहेगा मानसून का तगड़ा प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है और इसका प्रभाव 17 अगस्त तक स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। इस दौरान 15 अगस्त को भी कई इलाकों में रिमझिम बारिश (Light Rain) देखने को मिल सकती है। कई स्थानों पर रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

व्यापक वर्षा के कारण आने वाले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से बहुत हद तक राहत मिल सकती है।

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का दिखेगा प्रभाव

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना निम्न दबाव क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के फिरोजपुर, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और बहराइच से लेकर बिहार के डिहरी-ऑन-सोन तक मानसून की ट्रफ लाइन (Monsoon Trough) खिंची हुई है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में भारी वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

28 जिलों में भारी वर्षा का Yellow Alert

आज प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। इनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा और ललितपुर व आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

भारी वर्षा के साथ कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान (Thunderstorm) और बिजली गिरने (Lightning) की भी संभावना जताई गई है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है।

इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गयी है।

ऐसे में बारिश के साथ आंधी और वज्रपात को देखते हुए लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story