UP Weather पर सबसे बड़ा अपडेट! अगले 2 घंटे में तूफानी हवा, वर्षा और बिजली गिरने का खतरा, Red Alert जारी

UP Weather Alert: इस वक़्त पूरे देश भर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। लखनऊ अहित यूपी के 8 जिलों और ओडिशा के रायगढ़ा में रेड अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

Priya Singh Bisen
Published on: 1 Jun 2026 5:47 PM IST (Updated on: 1 Jun 2026 5:48 PM IST)
UP Weather Alert
X

UP Weather Alert

UP Weather Alert: इस वक़्त पूरे देश में मौसम का बड़ा दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। एक तरफ कई राज्यों में तेज आंधी, भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश और ओडिशा के कुछ जिलों के लिए अगले 2 घंटे बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी है।

IMD के मुताबिक, यूपी के लखनऊ, अमेठी, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर और उन्नाव जिलों में अगले ही कुछ घंटों के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की भी प्रबल सम्भावना जताई गई है। ओडिशा के रायगढ़ा जिले के लिए भी इसी तरह का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

UP और ओडिशा में अधिक खतरा

मौसम विभाग ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में भारी वर्षा की दर 15 मिलीमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और यातायात गंभीर रूप से प्रभावित होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के अंदर सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में बिजली गिरने की घटनाएं एकाएक हो सकती हैं। ऐसे में खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में किसानों और पशुपालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

8 राज्यों में अलर्ट जारी

रेड अलर्ट के अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, MP, राजस्थान, झारखंड, बिहार, ओडिशा और मेघालय के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने, बिजली चमकने और मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, बाराबंकी, गाजीपुर, गोंडा और जौनपुर समेत कई जिलों को orange alert की श्रेणी में रखा गया है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों, मध्य प्रदेश के कई जिलों और राजस्थान के जोधपुर, अजमेर, कोटा सहित अन्य इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।झारखंड और बिहार के कुछ जिलों में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी मात्र 2 घंटे में स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है।

आंध्र प्रदेश में दिखा मौसम का 'दोहरा' प्रभाव

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के मुताबिक, जहां कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, तो वहीं कुछ क्षेत्रों में वर्षा और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है।

वहीं, पलनाडु जिले के अचंपेट में सबसे ज्यादा 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नेल्लोर के कवाली में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी तरफ अनंतपुर, श्री सत्य साई, वाईएसआर कड़पा, अन्नामय्या और चित्तूर जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा अनुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार, विदर्भ से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में यह असामान्य रूप से परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग की जरूरी सलाह

IMD और स्थानीय प्रशासन ने लोगों के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें। आगे गरज-चमक सुनाई दे तो तत्काल किसी सुरक्षित भवन में शरण लें। पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।

गाड़ी चालकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है क्योंकि तेज हवाओं और वर्षा के कारण दृश्यता कम हो सकती है। किसानों को खेतों में काम करते वक़्त मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही, मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटे कई क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नागरिकों को आधिकारिक मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखनी चाहिए और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।



Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story