TRENDING TAGS :
UP Weather Today: यूपी समेत 15 राज्यों में वर्षा-आंधी का अलर्ट, लखनऊ-नोएडा में बदलेगा मौसम, IMD की 'महा चेतावनी'
UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ ही घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
UP Weather Today
UP Weather Today: मई महीने की भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 12 मई 2026 को उत्तर प्रदेश सहित देश के 15 राज्यों में तेज वर्षा, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ ही घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की खासतौर से सलाह दी गई है।
आज दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली में सोमवार से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और कभी भी तेज वर्षा के साथ आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में आगामी कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है। वहीं, राजधानी लखनऊ में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर में तेज बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से बिना आवश्यकता घर से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।
बिहार में भी दिखेगा मौसम का प्रभाव
बिहार में भी मौसम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। पटना सहित गया, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में तेज वर्षा और आंधी की संभावना जताई गई है। पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान के जयपुर, अलवर, अजमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी 12 मई 2026 को तेज आंधी और वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, बारामुला और पुंछ में तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का बुरा हाल
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ा हुआ है। इस वक़्त हिमाचल प्रदेश के शिमला और उत्तराखंड के नैनीताल में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी बिहार से लेकर तटीय आंध्र प्रदेश तक एक मजबूत सिस्टम सक्रिय है। साथ ही राजस्थान से पश्चिम बंगाल तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिसके कारण से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और यही भारी वर्षा का कारण बन रही है।
ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और वर्षा के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे खड़े होने से बचें। साथ ही यात्रा के दौरान मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें।
ऐसे ही लगातार मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।


