Varanasi के चेत सिंह घाट पर रील का जानलेवा क्रेज, लाइक के चक्कर में किले के गुंबद पर चढ़ा युवक,Video

Varanasi Ghat Viral Video: काशी के चेत सिंह घाट पर रील बनाने के लिए युवक किले के ऊंचे गुंबद पर चढ़ गया। सोशल मीडिया फेम के लिए जान जोखिम में डालने वाली इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Harsh Srivastava
Published on: 17 Jun 2026 5:58 PM IST
Varanasi के चेत सिंह घाट पर रील का जानलेवा क्रेज, लाइक के चक्कर में किले के गुंबद पर चढ़ा युवक,Video
X

Varanasi Ghat Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने और ज्यादा से ज्यादा लाइक-फॉलोअर्स बटोरने का नशा आजकल के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह डिजिटल लोकप्रियता पाने की अंधी चाहत युवाओं को इस कदर दीवाना बना चुकी है कि वे इसके लिए अपनी जिंदगी को भी दांव पर लगाने से जरा सा भी नहीं हिचक रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल होने का ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला ताजा मामला बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से सामने आया है। यहां के ऐतिहासिक चेत सिंह घाट पर एक सिरफिरे युवक ने सिर्फ एक रील बनाने की खातिर अपनी जान को भारी जोखिम में डाल दिया।

वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल

इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा यह वीडियो चेत सिंह घाट स्थित ऐतिहासिक किले का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के किले की बेहद ऊंचे गुंबद पर चढ़ जाता है। जरा सी चूक या पैर फिसलने पर उसकी जान जा सकती थी, लेकिन वह बेखौफ होकर वहां अपना वीडियो बनता रहा। वहां मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवाओं पर हावी होता सोशल मीडिया का नशा

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर से इस गंभीर बहस को हवा दे दी है कि क्या चंद सेकेंड के वीडियो के लिए युवाओं का इस तरह मौत से खेलना जायज है? काशी के घाटों पर हर दिन हजारों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी आते हैं और ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताकर ऐतिहासिक इमारतों पर चढ़ना एक बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को ऐसे खतरनाक स्टंट करने वाले रीलबाजों पर तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी युवा ऐसी जानलेवा गलती दोहराने की हिम्मत न कर सके।

Harsh Srivastava
ABOUT THE AUTHOR

Harsh Srivastava

Hi! I am Harsh Srivastava, currently working as a Content Writer and News Coordinator at Newstrack. I oversee content planning, coordination, and contribute with in-depth articles and news features, especially focusing on politics and crime. I started my journey in journalism in 2023 and have worked with leading publications such as Hindustan, Times of India, and India News, gaining experience across cities including Varanasi, Delhi and Lucknow. My work revolves around curating timely news, in- depth research, and delivering engaging content to keep readers informed and connected.

Next Story