Varanasi News: पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज में डॉ मिशा जैन बनीं प्रथम विजेता

Varanasi News: वाराणसी में आईएमए बनारस शाखा द्वारा आयोजित मेमोरियल क्विज में डॉ. मिशा जैन प्रथम, डॉ. विजय गुप्ता द्वितीय और डॉ. अंजलि गुप्ता तृतीय रहीं।

Newstrack Network
Published on: 1 Nov 2026 2:41 PM IST
Varanasi News: पद्मश्री डॉ भोला नाथ मेमोरियल क्विज में डॉ मिशा जैन बनीं प्रथम विजेता
X

Varanasi News

Varanasi News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा में चिकित्सकों हेतु मेडिकल क्विज का आयोजन किया गया। क्विज में प्रथम पुरस्कार डॉ मिशा जैन , द्वितीय पुरस्कार डॉ विजय गुप्ता,एवं तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता को मिला।संस्था के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने कहा कि शाखा अपने चिकित्सकों को जागरूक करने तथा नवीन जानकारी हेतु यह क्विज कराती है। संस्था के मानद सचिव डॉ अरूण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने हेतु हम संकल्पित है।

संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित एवं क्विज संयोजक प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समसामयिक एवं नवीनतम जानकारी हेतु समय समय पर संस्था अपने चिकित्सकों को अपडेट करती रहती है। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ रितु गर्ग ,तथा धन्यबाद ज्ञापन डॉ आमीर सैम्स एवं डॉ देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया।इस अवसर पर डॉ सी के पी सिन्हा,डॉ पी एस पांडेय ,डॉ नीतू यादव ,डॉ संजय पटेल ,डॉ एस पी यादव ,डॉ सुभाष ,डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ,डॉ सुधीर सिंह .डॉ एस के सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story