Varanasi News: महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़कर लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Varanasi News: पार्वती देवी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर सबके सामने आग लगा लिया। ग्रामीणों ने आनन फानन में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Purushottam Singh
Published on: 28 Oct 2023 2:26 PM IST (Updated on: 28 Oct 2023 2:26 PM IST)
Varanasi News
X
महिला ने खुद को लगाई आग (सोशल मीडिया)

Varanasi News: फूलपुर थानाक्षेत्र के करखियांव गांव में जमीनी विवाद में एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला माचिस से आग लगाते हुए दिखाई दे रही है। आग लगने के बाद महिला को बचाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक महिला झुलस चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानिक ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पुर थाना क्षेत्र के करखियांव गांव की बस्ती में रास्ते के विवाद में पार्वती देवी (50 साल) ने अचानक सार्वजनिक रास्ते पर अपना दावा ठोंकते होते हुए कहा कि यह जमीन उनकी है। जिस पर ग्रामीणों ने जब विरोध किया तो पार्वती देवी ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर सबके सामने आग लगा लिया। ग्रामीणों ने आनन फानन में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाए तब तक महिला 10% से अधिक जल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया है।


फिलहाल, अभी इस मामले में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, स्थानीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Purushottam Singh
ABOUT THE AUTHOR

Purushottam Singh

purushottamsingh.newstrackpr@gmail.com
Next Story