TRENDING TAGS :
मुख्यमंत्री योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
Varanasi: CM योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने काशी में बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आरती की । इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक किया और षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काल भैरव मंदिर में मौजूद बच्चों को स्नेह के साथ चॉकलेट दी।
"सीएम योगी ने मंदिर परिसर में बच्ची को स्नेहपूर्वक चॉकलेट दी”
Next Story


